NEW English Version

प्रेरणादायी फिल्म “अजेय” ने विद्यार्थियों को दिया संघर्ष से जूझने का संदेश

वाराणसी: संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर के कला संकाय के विद्यार्थियों ने शनिवार को विशेष शैक्षिक भ्रमण के दौरान “अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ए योगी” फिल्म देखी। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित है, जिसकी संकल्पना प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित पुस्तक “द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से ली गई है।

फिल्म ने विद्यार्थियों को भली – भांति प्रभावित किया और उन्हें यह संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों से जूझकर ही व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। छात्रों ने इसे एक प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए कहा कि इसने उनके अंदर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भावना को और प्रबल किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के सहनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने भी छात्रों संग फिल्म का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि यह कृति युवाओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है और समाज में सकारात्मक सोच तथा कर्मशीलता का संदेश देती है। उन्होंने  फिल्म के निर्माता-निर्देशक एवं  पुस्तक के लेखक  श्री शांतनु गुप्ता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »