NEW English Version

दशहरा की तैयारियों में जुटा नगर निगम-भव्य व आकर्षक इंतिज़ामो के लिए महापौर व नगर आयुक्त ने रामलीला कमेटी के साथ किया निरीक्षण

अलीगढ़: दशहरे पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद तरीके से करने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रविवार शाम को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों के  साथ नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया। 

महापौर और नगर आयुक्त में संयुक्त रूप से रामलीला कमेटी को आश्वस्त किया दशहरे पर नगर निगम की व्यवस्थाएं पिछले साल के मुकाबले इस साल और भव्य व आकर्षक होगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया लगभग ढाई सौ स्ट्रीट लाइट से नुमाइश ग्राउंड को जगमग रोशनी से नगर निगम ने सजाया है सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रावण दहन होने के उपरांत भीड़ के खत्म होने तक नगर निगम की लाइट व जनरेटर यथावत जलते रहेंगे साथ ही साथ आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधा के लिए 7 मोबाइल टॉयलेट भी नुमाइश मैदान में लगाई गई है।

नगर आयुक्त ने बताया कि दशहरे के लिए नगर निगम ने परम्परागत निकलने वाली शोभायात्रा व रावण दहन स्थल पर व्यवस्थाओ को चाक चौबंद कराने के लिए पुलिस थाना वाइज़ 4 सेक्टर बनाये है।

सेक्टर-1 सिविल लाइन /क़्वार्सी थाना अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव मोबाइल नंबर 8052937139 होंगी 

सेक्टर-2 क़्वार्सी थाना / महुआ खेड़ा तथा गांधी पार्क अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल कर अधीक्षक बेचन प्रसाद मोबाइल नंबर 9454590336 होंगे

 सेक्टर-3 थाना सासनी गेट/थाना कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9454022022 होंगे.सेक्टर-4 थाना देहली गेट/रोरावर अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मोबाइल नंबर 991063364 होंगे।

नगर आयुक्त ने बताया कि  दशहरा के अवसर पर निकलने वाली सभी शोभा यात्रा व रावण दहन स्थल पर नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिये  04 सेक्टरों में 04 नोडल अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबंधक जल,मुख्य अभियन्ता, प्रभारी लाइट सहित 25 अधिकारी/कार्मिकों सहित 750 सफाई कर्मचारियों की 60 टीमें बनायी गयी है। शोभा यात्रा के मार्ग, रावण दहन स्थल पर  नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थओं पर फीडबैक व समस्या को देखते हुये कंट्रोल रूम 7500441344, 05712750250 व 1533 को निरंतर एक्टिव रखा गया है। 

महापौर ने कहा महापौर प्रशांत सिंघल कहा दशहरे के स्तर पर इस बार अलीगढ़ नगर निगम द्वारा नुमाइश मैदान में युद्ध स्तर पर व्यवस्थाओं को पिछले 10 दिनों से लगातार कराया जा रहा है उन्हें पूर्ण विश्वास है इस बार दशहरे पर नुमाइश ग्राउंड में नगर निगम की व्यवस्थाएं पिछले साल के मुकाबले और भव्य एवं आकर्षक होगी।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने कहा पिछले 10 दिनों से नगर निगम द्वारा नुमाइश मैदान व श्री रामलीला महोत्सव में साफ सफाई स्ट्रीट लाइट और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए  महापौर और नगर आयुक्त व समस्त नगर निगम अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों का श्री रामलीला कमेटी की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »