NEW English Version

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विशेष अभियान 5.0 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू की

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा विशेष अभियान 5.0 शुरू किया गया है। इसे दो चरणों में कार्यान्वित किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण 16 से 30 सितंबर 2025 तक कार्यान्वित किया गया ।  मुख्य चरण 2 से 31 अक्टूबर, 2025 किया जाएगा।

प्रारंभिक चरण के दौरान, इस विभाग के सभी नोडल अधिकारियों (28 प्रभागों) और डीए एंड एफडब्ल्यू के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत सभी अधीनस्थ एवं संबद्ध कार्यालयों, पीएसयू, स्वायत्त निकायों और प्राधिकरणों (लगभग 200 कार्यालय) से स्वच्छता स्थलों, ई-कचरे, स्क्रैप और अनावश्यक वस्तुओं की पहचान करने, पीएमओ, वीआईपी, संसदीय आश्वासन आदि और सार्वजनिक शिकायतों जैसे लंबित संदर्भों की सूची तैयार करने का अनुरोध किया गया।



प्रारंभिक चरण के दौरान सचिव डीए एंड एफडब्ल्यू (श्री देवेश चतुर्वेदी, आईएएस) के नेतृत्व में विभाग ने डीए एंड एफडब्ल्यू कार्यालय परिसर की सफाई के लिए एक व्यापक अभियान में भाग लिया। अधिकारियों को सफाई के लिए स्थलों, ई-कचरे, लंबित पुरानी फाइलों आदि की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सचिव, डीए एंड एफडब्ल्यू ने 20.09.2025 को सचिव, डीएआरपीजी के साथ डीडी न्यूज़ के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने डीए एंड एफडब्ल्यू की पहलों और विशेष अभियानों व स्वच्छता अभियान के लाभों पर बात की थी।

डीए एवं एफडब्ल्यू के सभी प्रभागों के नोडल अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कार्यालयों और घरों में ई-कचरे की पहचान करें और निपटान के लिए कृषि भवन स्थित कार्यालय में एक स्थान पर एकत्र करें।

यह विभाग डीएआरपीजी के सहयोग से 9 अक्टूबर, 2025 को एक कार्यशाला आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य इस विभाग तथा इसके संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारियों को लोक शिकायतों के बारे में जागरूक करना तथा इस विभाग के अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उत्पन्न ई-कचरे से तैयार की गई विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन करना है।

16 से 30 सितंबर, 2025 तक प्रारंभिक चरण के दौरान, विशेष अभियान 5.0 के लिए डीए एंड एफडब्ल्यू के विभिन्न प्रभागों और इसके अधीनस्थ / संबद्ध कार्यालयों, पीएसयू, स्वायत्त निकायों और प्राधिकरणों के संबंध में निम्नलिखित लक्ष्य प्राप्त हुए:

क्र. सं.पैरामीटरलक्ष्यों को
1स्वच्छता अभियान स्थलों की संख्या753
2सांसदों से लंबित संदर्भों की संख्या29
3राज्य सरकारों से लंबित संदर्भों की संख्या03
4लंबित संसदीय आश्वासन14
5लंबित PMO संदर्भ04
6सरलीकरण के लिए पहचाने जाने वाले नियमों/प्रक्रियाओं की संख्या01
7लंबित लोक शिकायतें171442
8लंबित पीजी अपीलें691
9समीक्षा की जाने वाली फ़ाइलों की संख्या15368
10समीक्षा की जाने वाली ई-फाइलों की संख्या609
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »