NEW English Version

स्वच्छ्ता के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाई गई *गांधी जयंती-शास्त्री जयंती-राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में गांधी-शास्त्री जयंती का भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पार्षदो, अधिकारी व कर्मचारियों ने रामधुन गाते हुए राष्ट्रपिता स्व महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए दोनो महापुरुषों के बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि समारोह में पार्षदों, अधिकारी व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन व अनुभव पर अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में *नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस अवसर पर स्वराज्य व स्वच्छता के दो अमूल्य वचनों के बारे में बोलते हुए कहा इन दोनों अमूल्य वचनों से आधुनिक भारत की नींव रखी गयी है उन्होंने कहा तन मन से घर की स्वच्छता के साथ साथ अपनी गली, मोहल्ले, नाले नालियों को भी स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना होगा और यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।*

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दोनों महापुरुषों के वचनों का संकल्प लेकर उनके वचनों को संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ाने का प्रयास किया है विकसित भारत की परिकल्पना के लिए सभी देशवासियों को इन दोनों महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। स्वच्छता ही सेवा एकमात्र अभियान नहीं बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

श्रद्धांजलि समारोह एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन के अवसर पर महापौर नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ पार्षदों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी विभिन्न स्कूलों के बच्चों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों व प्रवर्तन दल के जवानों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पार्षद हाफिज अब्बासी नईम अहमद सद्दाम अशरफी विमलेश देवी बिजेंदर बघेल योगेंद्र पाल ठाकुर योगेंद्र सिंह रामकिशोर दिनेश उपाध्याय बॉबी कुमार आकिल अल्वी सुनील निगम भूपेंद्र सिंह गुलफाम अल्वी लाल सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह तपस्या यादव, मुख्य अभियंता बीके सिंह महाप्रबंधक जल डॉ पी के सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी महामंत्री सुनील टुंडा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे, अर्बन कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »