NEW English Version

दुनिया का पहला हेक्साइमर्सिव-टीएम कॉन्सर्ट यूफोरिया चैप्टर पार्थ इस साल दूसरी बार अहमदाबाद की सरज़मीं को करेगा रोशन

इस अक्टूबर, अहमदाबाद लाइव एंटरटेनमेंट में एक नई क्राँति का गवाह बनने जा रहा है। यूफोरिया चैप्टर पार्थ (YOUFORIA Chp. पार्थ), दुनिया का पहला हेक्साइमर्सिव™ (HEXAIMMERSIVE™) ऑडियो-विज़ुअल कॉन्सर्ट, 11 और 12 अक्टूबर, 2025 को साथ संगाथ द वेन्यू ऑफ ओकेशन, अहमदाबाद में होगा। यूफोरिया दूसरी बार राज्य में वापसी कर रहा है, जहाँ दर्शक छह विशाल स्क्रीन से घिरे रहेंगे, जो हेक्सागन में सेट की गई हैं और रियल टाइम में बदलती, विभाजित और इंटरवीव होते विज़ुअल्स के साथ 360-डिग्री सिनेमाई अनुभव देंगी। अहमदाबाद के दिल से जुड़ा यह शो भारत को इमर्सिव आर्ट के वैश्विक मानचित्र पर लाने का लक्ष्य रखता है और भविष्य में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों के बराबर पैमाने पर प्रदर्शन करने का सपना भी लिए हुए है।

संगीतकार, गीतकार और निर्देशक ऋतुल द्वारा तैयार किया गया यूफोरिया चैप्टर पार्थ न तो सिर्फ फिल्म है, न सिर्फ नाटक और न ही सिर्फ कॉन्सर्ट; यह तीनों का अद्भुत मिश्रण है। ऋतुल ने दर्शकों के स्टोरी एक्सपीरियंस को पूरी तरह नए अंदाज़ में पेश किया है। उन्होंने महज़ 21 साल की उम्र में अपनी पहली गुजराती फिल्म का निर्देशन किया और ग्लोबल-गुजराती पुरस्कार जीता।

इस अवसर पर बात करते हुए, यूफोरिया के संस्थापक ऋतुल ने कहा, “यूफोरिया के साथ, मैं एक ऐसा अनुभव पेश करना चाहता था, जो सिर्फ मनोरंजन न करे, बल्कि चेतना को भी जागृत करे। यह ऐसा कुछ है, जो दर्शकों को सोचने, महसूस करने और खुद कहानी का हिस्सा बनने का अहसास दिलाए। यह कोई शो नहीं है, जिसे आप देखते हैं, बल्कि यह एक ऐसी दुनिया है, जिसमें आप खुद को महसूस करते हैं।”

ऋतुल ने हेक्साइमर्सिव™ फॉर्मेट की रचना, डिज़ाइन और कानूनी सुरक्षा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, एफ.आर.ए.पी.पी.ए. सहित करवाई है। अहमदाबाद में इसका प्रदर्शन इमर्सिव विज़ुअल स्टोरीटेलिंग में वर्षों के प्रयोग का नतीजा है।

यूफोरिया परंपरागत शो से अलग अनुभव पेश करता है। यह सिर्फ दर्शकों को ही शामिल नहीं करता है, बल्कि उन्हें पूरी तरह कहानी में उतार देता है। प्रत्येक स्क्रीन स्वतंत्र रूप से काम करती है, फिर भी एक साथ जुड़ी रहती है, दर्शकों को कई नज़रियों से कहानी में ले जाती है और उनकी नज़र को लगातार नई दिशा देती है, जिससे हर पल हैरानी और रोमांच का अनुभव होता है। 

डेढ़ घंटे से अधिक समय तक छह डांसर, दस गायक, एक नैरेटर और एक रहस्यमय इकाई मिलकर ऐसा प्रदर्शन करेंगे, जो कलाकार और दर्शक के बीच की सीमा को मिटा देगा। थीम्स आध्यात्मिकता और भारतीय दर्शन से लेकर आधुनिक तकनीक और समाज जैसे समकालीन मुद्दों पर आधारित हैं, जिससे यह अनुभव न सिर्फ देखने में शानदार होगा, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगा।

यूफोरिया चैप्टर पार्थ में ऋतुल के #100Weeks100SongsChallenge (100 वीक्स 100 सोंग्स चैलेन्ज) के 17 ओरिजिनल गाने हैं। ये गाने भारतीय इतिहास, पौराणिक कथाएँ, दर्शन और ए.आई., सोशल मीडिया और पूँजीवाद से जुड़े समकालीन मुद्दों को जोड़ते हैं, जिससे यह प्रदर्शन गहराई से जुड़ा और आधुनिक दोनों लगे।

यूफोरिया सिर्फ एक शो नहीं है; यह इमर्सिव कहानी कहने का एक नया तरीका है। हर चैप्टर भारत के इतिहास, दर्शन और पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में पेश करता है और दर्शकों को अपनी पहचान, उद्देश्य और सोच पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है।

अगला चैप्टर, यूफोरिया चैप्टर कलियुद्ध वर्ष 2026 में आएगा और इसमें इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूज़िक के ज़रिए मानव चेतना के संघर्ष को प्रदर्शित किया जाएगा। ऋतुल का लक्ष्य है कि यह स्टोरीटेलिंग का तरीका और भी नए तरीके से प्रस्तुत किया जाए।जैसे ही अहमदाबाद यूफोरिया चैप्टर पार्थ की मेजबानी करने जा रहा है, ऋतुल चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस जादुई स्टोरीटेलिंग का अनुभव कर सकें और पूरे भारत में यूफोरिया का प्रभाव बढ़े।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »