NEW English Version

नमामि गंगे ने रामघाट पर स्वच्छता करके गंदगी पर सफाई की जीत का दिया संदेश 

” महात्मा गांधी को नमन कर रामघाट पर चला ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान ” 

विजयदशमी पर्व पर गुरुवार को ‘स्वच्छता से संपन्नता’ का मंत्र देकर गंदगी पर सफाई की जीत के संकल्प के साथ नमामि गंगे ने रामघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया । महात्मा गांधी का स्मरण कर संदेश दिया कि ‘गंदगी से नफरत हमें स्वच्छता के लिए मजबूर करेगी और मजबूत भी’। स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने का आवाह्न करके रामघाट के गंगा तट की सफाई की गई । गंगा की तलहटी में पड़ी सामग्रियों को निकालकर नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों के सहयोग से कूड़ेदान तक पहुंचाया गया । इस दौरान लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई ।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के गंगा प्रेम का स्मरण करते हुए गंदगी पर सफाई की जीत के लिए संकल्प दिलाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन जितना सफल होगा उतना ही हमारा देश ज्यादा चमकेगा और नागरिक स्वस्थ रहेंगे।आत्मनिर्भर और विकसित भारत की यात्रा में हमारा हर प्रयास स्वच्छता से संपन्नता के मंत्र को मजबूत करेगा। विजयदशमी पर हम संकल्प लें कि गंदगी पर स्वच्छता की विजय दिलाने में अपना सहयोग करेंगे । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, यशवंत पाण्डेय,  दीपक उपाध्याय, राजेंद्र नाथ मोहले, आदित्य सेठ, बाबू मिश्रा, विवेक कुमार, सोनी देवी उपस्थित रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »