श्री काशी विश्वनाथ धाम में सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ चलाई मुहिम, नमामि गंगे ने लोगों को किया जागरूक

त्योहारों के दौरान स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी के लिए की गई अपील

लोगों को पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए गुरुवार को नमामि गंगे ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मुहिम चलाई । जन जागरूकता मुहिम के दौरान बाबा धाम में उपस्थित हजारों पर्यटकों से त्योहारों के दौरान स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने की अपील की गई । राष्ट्रध्वज लेकर ‘स्वदेशी अपनाएं आत्मनिर्भर भारत बनाएं’ का आवाह्न किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में नागरिकों को बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले साथ ले जाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग का विरोध करने की सलाह दी गई । गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमें अपनी शक्ति पहचाननी होगी आत्मनिर्भरता को अपनाना होगा ।

आत्मनिर्भर भारत आह्वान में ‘स्वदेशी’ का गौरव और ‘अंत्योदय’ का दर्शन छिपा हुआ है । सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादन और उपयोग को कम करके हम अपनी आने वाली पीढियां को सुरक्षित पर्यावरण की सौगात दे सकते हैं । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुक, सुरभि कुमारी, बबीता देवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक और पर्यटक शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »