NEW English Version

देशभर में विस्तार की दिशा में बढ़ा तीन पीढ़ियों से घर-घर का भरोसेमंद नाम ‘अन्नपूर्णा घी’

पिछली तीन से अधिक पीढ़ियों से, अन्नपूर्णा घी सिर्फ़ रसोई का ज़रूरी हिस्सा नहीं रहा है, बल्कि यह शुद्धता, पोषण और परंपरा का प्रतीक बना हुआ है। रोज़मर्रा के भोजन से लेकर त्योहारों के अवसर तक, इसकी गाढ़ी खुशबू, दानेदार बनावट और असली स्वाद ने समय की कसौटी पर खरा उतरते हुए इसे पूरे भारत में घर-घर का भरोसेमंद नाम बना दिया है। यह विरासत केवल डेयरी उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाई जाने वाली परंपरा है, जो अपनी स्थायी गुणवत्ता से पीढ़ियों को जोड़ती है।

अन्नपूर्णा घी

70 वर्षों से अधिक की घी बनाने की परंपरा और पूर्वोत्तर भारत के सबसे मज़बूत तथा सर्वाधिक बिकने वाले ब्रांड होने के नाते, अन्नपूर्णा समूह को विश्वास है कि यह श्रेणी उनके विकास का प्रमुख आधार बनेगी। कंपनी अब अपने मौजूदा बाज़ार यानि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के साथ-साथ रणनीतिक रूप से उत्तर भारत में कदम रख रही है और धीरे-धीरे पूरे भारत में विस्तार की दिशा में अग्रसर है।

इस विस्तार यात्रा के तहत, अन्नपूर्णा ने उत्तर भारत के बाज़ार में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने शहनाज़ गिल जो देश की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, को अन्नपूर्णा काऊ घी  का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसे सुपरफूड के रूप में प्रस्तुत करते हुए, ब्रांड ने शुद्धता और विश्वास का अपना वादा उस क्षेत्र में और सुदृढ़ किया है, जहाँ भोजन, संस्कृति और परंपरा का विशेष महत्व है। इस विकास यात्रा की सबसे बड़ी ताक़त अन्नपूर्णा का गुणवत्ता पर कभी समझौता न करना है। अन्नपूर्णा घी के हर डिब्बे को बेहद सावधानीपूर्वक प्रक्रिया द्वारा तैयार किया जाता है, जिसमें सबसे अच्छे कच्चे माल का चुनाव, अत्याधुनिक संयंत्रों में प्रोसेसिंग और पैकेजिंग, तथा शुद्धता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त मानकों का पालन शामिल है। परंपरा की असलियत को आगे बढ़ाते हुए, ब्रांड ने सात दशकों से अधिक समय तक वही सुनहरी गाढ़ापन, असली सुगंध और संपूर्ण अनुभव उपभोक्ताओं तक पहुँचाया है।

डेयरी से आगे बढ़ते हुए, अन्नपूर्णा समूह ने पिछले दो दशकों में कई श्रेणियों में मज़बूत उपस्थिति दर्ज की है। कृषि-आधारित खाद्य उत्पादों और फलों के पेय पदार्थों से शुरुआत कर, हाल ही में कंपनी ने खाद्य तेल श्रेणी में भी प्रवेश किया है। अन्नपूर्णा फ्रूट स्क्वैशेज़, आम-पना, रेडी-टू-ईट ग्रेवी, अचार और जैम्स ने निरंतर लोकप्रियता हासिल की है। भविष्य को देखते हुए, डिप टिप्स का प्रीमियम सॉस, डिप्स और स्प्रेड्स का व्यापक रेंज, नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं से गहराई से जुड़ रहा है। वहीं, पेय श्रेणी में फंडाज़ जो पहले से ही पूर्वोत्तर भारत का पसंदीदा पेय है, अब बड़े बाज़ारों की ओर रुख कर रहा है। साथ ही, कंपनी का इरादा पौष्टिक हेल्थ ड्रिंक्स, दालें और नाश्ते के सीरियल्स जैसे आवश्यक उत्पादों में भी कदम रखने का है।

इस क्रमबद्ध रणनीति के अंतर्गत मौजूदा बाज़ारों में पकड़ मजबूत करना, नए क्षेत्रों में सुनियोजित विस्तार और विविध उत्पाद पोर्टफोलियो के विकास के माध्यम से अन्नपूर्णा समूह अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहता है। बदलते भारत के स्वाद और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, ब्रांड अपने विज़न ‘बढ़ेगा इंडिया’ की दिशा में मज़बूती से बढ़ रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »