NEW English Version

प्रिज़्म की नई लीडरशिप टीम में अंकित टंडन सीओओ के रूप में नियुक्त

ग्लोबल ट्रैवल-टेक कंपनी प्रिज़्म (जो कि ओयो की मूल कंपनी है) ने आज अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है, ताकि अपने प्रमुख बाजारों में तेज़ी से विकास किया जा सके और प्रीमियम सर्विसेस को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रिज़्म की नई लीडरशिप टीम में अंकित टंडन सीओओ के रूप में नियुक्त

वर्तमान में ओयो वेकेशन होम्स के सीईओ अंकित टंडन को अब प्रिज़्म का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और सीईओ- यूरोप नियुक्त किया गया है। इस नई भूमिका में अंकित दुनियाभर में प्रिज़्म के बिज़नेस परफॉर्मेंस और ऑपरेशंस की देखरेख करेंगे। उनके अधीन बेलविला, डैनसेंटर, संडे होटल्स जैसे ब्रांड्स रहेंगे। साथ ही वे यूरोप (जिसमें यूके भी शामिल है) और अमेरिका (जहाँ जी6 हॉस्पिटैलिटी, यानि मोटेल 6 और स्टूडियो 6 की मूल कंपनी) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वे प्रिज़्म के वेकेशन होम्स बिज़नेस का भी नेतृत्व करेंगे, जिसमें हाल ही में चेकमाइगेस्ट (फ्रांस) और मेडकॉम्फी (ऑस्ट्रेलिया) को जोड़ा गया है। यूके कंट्री हेड, पुनीत यादव अब सीधे अंकित को रिपोर्ट करेंगे, जबकि डलास में स्थित जी6 हॉस्पिटैलिटी की सीईओ सोनल सिन्हा, अंकित और रितेश अग्रवाल के साथ मिलकर काम करेंगी। अंकित ने आईआईटी मद्रास से 2003 में ग्रेजुएशन किया था और मैकिन्से एंड कंपनी जैसी कंपनियों में काम करने के बाद विगत 10 वर्षों से प्रिज़्म से जुड़े हुए हैं।

वर्तमान में, भारत के सीओओ वरुण जैन को अब प्रिज़्म का सीओओ- एशिया नियुक्त किया गया है। वे अब भारत के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व (सीएम) क्षेत्रों तक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, वे जर्मनी में स्थित प्रिज़्म के लिस्टिंग बिज़नेस ट्रॉम फेरीएनवोहनुंगन की भी देखरेख करेंगे। भारत में इनोव8 और वेडिंग्स बिज़नेस का नेतृत्व अब वरुण ही करेंगे। वर्तमान में इनोव8 और ट्रॉम की नेतृत्वकर्ता पंखुड़ी सखूजा और सीएम के प्रमुख नितिन गुप्ता उनके कार्यों में सहयोग करेंगे।

श्रीरंग गोडबोले आगे भी प्रिज़्म के चीफ सर्विस ऑफिसर के रूप में ही कार्यरत रहेंगे। वे सभी बिज़नेस में ग्राहक अनुभव, फील्ड और रिमोट ऑपरेशंस को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसके साथ ही वे डैनसेंटर में ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे, मेडकॉम्फी (ऑस्ट्रेलिया) के एकीकरण और विकास का नेतृत्व करेंगे और अंकित टंडन के साथ मिलकर अमेरिका में प्रॉपको ऑपरेशंस पर कार्य करेंगे।

शिरीष दमानी को प्रिज़्म का सीओओ- यूरोप होम्स एंड होटल्स नियुक्त किया गया है। वे अंकित टंडन के साथ मिलकर बेलविला, डैनसेंटर, चेकमाइगेस्ट, स्टूडियो प्रेस्टिज और हेल्पमाइगेस्ट जैसे ब्रांड्स के लिए सप्लाई, रेवेन्यू और मार्जिन को बढ़ाने पर काम करेंगे। साथ ही वे ग्लोबल मर्जर एंड एक्विजिशन (एम एंड ए) गतिविधियों का नेतृत्व जारी रखेंगे।

गौतम स्वरूप, जिन्होंने विगत पाँच वर्षों से प्रिज़्म इंटरनेशनल (यूएस, यूके, लैटएम, वर्कस्पेसेस) और ट्रॉम फेरीएनवोहनुंगन का नेतृत्व करते हुए शानदार ग्रोथ दिलाई, अब टेक्नोलॉजी से जुड़े नए वेंचर्स पर काम करने जा रहे हैं।

रितेश अग्रवाल, फाउंडर और ग्रुप सीईओ, ने कहा, “विगत पाँच वर्षों में गौतम मेरे बेहद करीबी पार्टनर रहे हैं। हमने साथ मिलकर ओयो यूएसए, जी6, ट्रॉम और हमारी प्रॉपटेक पहलों को नई दिशा दी है। मैं उनकी लीडरशिप और योगदान के लिए बेहद आभारी हूँ। वे आगे भी मुझे और प्रिज़्म की लीडरशिप टीम को सलाह देते रहेंगे। मैं उन्हें उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। साथ ही, अंकित, वरुण, श्रीरंग और शिरीष को बड़ी जिम्मेदारियाँ मिलते देख मैं उत्साहित हूँ। मुझे पूरा भरोसा है कि वे ग्राहक अनुभव को और बेहतर बनाते हुए हमारी ग्लोबल ग्रोथ को नई रफ्तार देंगे।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »