ताला नगरी से ज़ब्त ट्रक की प्रतिबंधित प्लास्टिक को नगर निगम ने कराया नष्ट

पिछले दिनों जीएसटी विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में ताला नगरी में ज़ब्त किए गए प्लास्टिक ट्रक पर कार्रवाई करते हुए 14670 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को नगर निगम ने अपने ए टू ज़ेड प्लांट में नष्ट कराया।

सहायक नाराज वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान अवैध पॉलिथीन भंडारण के दोषी पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया। तत्पश्चात, नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जब्त की गई समस्त अवैध पॉलिथीन को विधिवत रूप से ए टू ज़ेड प्लांट में ले जाकर निस्तारित कराया। निस्तारण की प्रक्रिया खाद्य निरीक्षक अनिल सिंह एवं खाद्य निरीक्षक बिशन सिंह की देखरेख में संपन्न कराई गई।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति अवैध पॉलिथीन का उपयोग या भंडारण करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »