NEW English Version

बिल्कुल नई स्कोडा ऑक्टेविया आरएस: पॉवर, स्टाइल और लिगेसी का नया रूप

स्कोडा ऑटो इंडिया देश में अपनी 25वीं वर्षगाँठ और एक सच्चे लीजेंड, बिल्कुल नई ऑक्टेविया आरएस की वापसी का जश्न मना रहा है। फुल्ली बिल्ट यूनिट (एफबीयू) के रूप में सीमित संख्या में उपलब्ध, ऑक्टेविया आरएस बेजोड़ ड्राइविंग डायनामिक्स, बोल्ड डिज़ाइन और बेजोड़ आरएस स्पिरिट का प्रतीक है, जो भारत में दीवानों और कुछ खास चाहने वालों के लिए एक खास निशानी के रूप में अपनी वापसी कर रही है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “ऑक्टेविया आरएस को कमाल की प्रतिक्रिया मिली है। इस शानदार मॉडल ने पूरे भारत में ड्राइविंग के शौकीनों के जुनून को सचमुच जगा दिया है, और ऑक्टेविया आरएस की दुनिया भर में पहचान को और मज़बूत किया है। भारत में स्कोडा ऑटो के 25 उल्लेखनीय वर्षों का जश्न मनाते हुए, विश्वस्तरीय कारें उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। आरएस बैज केवल परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है। यह स्कोडा ब्रांड के साथ हमारे ग्राहकों के भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास को दिखाता है। हम स्कोडा परिवार में चाहने वालों की एक नई पीढ़ी का स्वागत करने और इस बाज़ार में हमारे ब्रांड को पहचान देने वाली मज़बूत विरासत और दीवानों की संख्या बढ़ाने को लेकर खुश हैं।”

रोमांच से भरा

ऑक्टेविया आरएस की खूबी एक 2.0 टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 195 किलोवाट (265 पीएस) की पॉवर और 370 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस, यह कार मात्र 6.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जिसकी अधिकतम स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित है। इसका एडवांस्ड चेसिस सेटअप, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और स्पोर्ट्स सस्पेंशन बेहतरीन हैंडलिंग और ड्राइविंग डायनामिक्स देते हैं।

कमाल के पहिए

बिल्कुल नई ऑक्टेविया आरएस में स्कोडा के बोल्ड डिज़ाइन को बरकरार रखा गया है, जिसे फुल एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स, डायनामिक इंडिकेटर्स वाले एलईडी टेल लैंप और चमकदार काले रंग के स्टाइलिंग एलिमेंट्स के ज़रिए और भी बेहतर बनाया गया है। लो-प्रोफाइल 225/40 आर19 स्पोर्ट्स टायरों के साथ आकर्षक 19-इंच एलियास एन्थ्रेसाइट अलॉय व्हील्स पर सजी यह कार एक बेहद स्पोर्टी और तेज़-तर्रार लुक देती है। 4,709 एमएम लंबाई, 1,829 एमएम चौड़ाई और 1,457 एमएम ऊँचाई के साथ, 2,677 एमएम के व्हीलबेस और 600 लीटर (पीछे की सीटों को मोड़कर 1,555 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है) की सेगमेंट-स्पेशल बूट क्षमता के साथ, ऑक्टेविया आरएस अपने स्लीक आकार और रोज़मर्रा की रूरत के बीच संतुलन बनाता है। इसके डायनामिक सिल्हूट को पाँच जीवंत रंगों के विकल्पों से और भी निखारा गया है: माम्बा ग्रीन, कैंडी व्हाइट, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक और वेलवेट रेड।

एथलेटिक सुंदरता

अंदर, ऑक्टेविया आरएस स्पोर्टीनेस और प्रीमियम कंफर्ट के बीच संतुलन बनाती है। केबिन में लाल कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ सुएडिया/लेदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी, हीटिंग और मसाज फंक्शन वाली स्पोर्ट्स फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और एक वर्चुअल कॉकपिट है। ग्राहकों को थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी वाला 32.77 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

ज़्यादा स्मार्ट। ज़्यादा सुरक्षित। ज़्यादा तेज़।

ऑक्टेविया आरएस, स्कोडा के लेटेस्ट एडीएएस सुइट से लैस है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (एसीसी), ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (एईबी), लेन असिस्ट और इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट शामिल हैं। 10 एयरबैग, 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हेड-अप डिस्प्ले और ड्राइविंग स्टेबिलिटी सिस्टम के साथ सुरक्षा को और भी बेहतर बनाया गया है। कार में सबवूफर के साथ प्रीमियम कैंटन 675 वाट 11-स्पीकर साउंड सिस्टम, वर्चुअल पैडल के साथ इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड बूट और कई सिम्पली क्लेवर फीचर्स भी हैं।

बेशकीमती का मालिक बनना

हर स्कोडा कार की तरह, ऑक्टेविया आरएस भी स्कोडा ऑटो इंडिया के इंडस्ट्री-बैक्ड ओनरशिप पैकेज द्वारा सपोर्टेड है, जिसमें 4-वर्ष प्रति 100,000 किलोमीटर की वॉरंटी और 4-वर्ष का मुफ्त रोड-साइड असिस्टेंस शामिल है।

विरासत

2001 में लॉन्च हुई, ऑक्टेविया भारत में स्कोडा की पहली कार थी और इसने ब्रैंड की पहचान को एक महत्वाकांक्षी, ड्राइवर-फोकस्ड और मजबूत कारों के निर्माता के रूप में स्थापित किया। आरएस पहली बार 2004 में देश की पहली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वाली पैसेंजर कार के रूप में भारत आई थी। अब, अपने लेटेस्ट आरएस फॉर्म में, ऑक्टेविया भारत के प्रति स्कोडा की स्थायी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में वापस लौटी है, जो विरासत, इनोवेशन और बेजोड़ परफॉर्मेंस को संग जोड़ती है। 

कीमत (एक्स-शोरूम)
ऑक्टेविया आरएस
49,99,000 रुपए
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »