NEW English Version

संपत्ति कर की समस्याओं के निदान के लिए बनी गृहकर हेल्प डैस्क

हाउस टैक्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम सेवा भवन में उपभोक्ताओं को इधर उधर के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जनता की सहूलियत व गृहकर संबंधी समस्याओं के निदान के लिए सेवा भवन में गृहकर हेल्प डैस्क बनवाई है।

शुक्रवार को नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ इस हेल्प डैस्क का शुभारंभ करते हुए प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी आरके कमल को अगले चार दिनों में जनमानस को अलीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर स्वकर निर्धारण की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा। 

नगर आयुक्त ने बताया कि संपत्ति कर के संबंध में नागरिक अपनी समस्याओं के संबंध में अपने ज़ोन के अनुसार सीधे ज़ोनल अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

  • ज़ोन-1 के ज़ोनल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव जिनका मोबाइल नंबर 8052937139 है
  • ज़ोन-2 के ज़ोनल अधिकारी कर अधीक्षक बेचन प्रसाद जिनका मोबाइल नंबर 9454590336 है
  • ज़ोन-3 के ज़ोनल अधिकारी उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह जिनका मोबाइल नंबर 9454022022 है
  • ज़ोन-4 के ज़ोनल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह जिनका मोबाइल नंबर 991063364 है

नगर आयुक्त ने बताया कि नागरिक सम्पत्ति कर की गणना निम्न प्रकार से कर सकते हैं –

  • आवासीय भवन के वार्षिक मूल्य की गणना हेतु कुल कवर्ड क्षेत्रफल का 80 प्रतिशत (कारपेट क्षेत्रफल) लिया जायेगा।
  • कारपेट क्षेत्रफल x 12 x दर जो भी गणना आयेगी, उस पर भवन के निर्माण की अवधि के अनुसार छूट दी जायेगी।
  • अनावासीय भवन के वार्षिक मूल्य की गणना के लिये भवन का तलवार कुल आच्छादित क्षेत्रफल x दर x गुणांक (भवन के प्रकार) x 12
  • ऑन लाइन कर निर्धारण हेतु अतिशीघ्र व्यवस्था उपलब्ध होगी।
  • ऑन लाइन/ऑफ लाइन कर निर्धारण हेतु भवन के पंजीकृत प्रपत्र लगाना अनिवार्य होगा।
  • मासिक किराया दरें ऑन लाइन व कार्यालय में उपलब्ध हैं
  • भवन स्वामी को कुल वार्षिक मूल्यांकन का 12.5 प्रतिशत गृहकर, 8 प्रतिशत जलकर व 4 प्रतिशत ट्रैनेज कर देय होगा।
  • जिन क्षेत्रों में पानी की लाइन नहीं है वहाँ के भवन स्वामियों को जलकर देय नहीं होगा।
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »