NEW English Version

जल्द होगा हॉस्पिटल व पार्क का सपना सच

शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने नियमित दिनचर्या के तहत सोमवार दोपहर में स्थानीय पार्षद दिनेश जादौन के साथ वार्ड 14 में साफ सफाई और नगर निगम संपत्ति का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के समय वार्ड 14 की तंग गलियों में नगर आयुक्त पैदल घूमे। साफ सफाई की दोयम दर्जे की व्यवस्था देखने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी भरे लहज़े में स्वच्छता निरीक्षक डॉ रामजीलाल से इसकी वजह पूछी। वार्ड के अंदर गलियों की सफाई व्यवस्था और खाली प्लॉट कचरे से भरे हुए मिले जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सुखमा कंपनी के संबंधित सुपरवाइजर सुमित को कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल नोटिस देने ने निर्देश दिए।

जल्द होगा हॉस्पिटल व पार्क का सपना सच

नगर आयुक्त ने एलमपुर में बने नगर निगम के बारात घर को भी देखा नगर आयुक्त ने एलमपुर में नगर निगम की संपत्ति गाटा संख्या 90 का भी निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व सम्पति लिपिक विजय गुप्ता को तत्काल गाटा संख्या 90 से संबंधित सभी राजस्व अभिलेख मंगलवार को कार्यालय में उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वही निरीक्षण में नगर आयुक्त को एलमपुर क्षेत्र में जगह-जगह अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण भी दिखाई दिया। स्थानीय पार्षद ने अतिक्रमण के संबंध में नगर आयुक्त का अवगत कराया। क्षेत्र में सुगम यातायात व जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने एलमपुर में अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने एलमपुर में अवैध अतिक्रमण किए हुए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा की स्थिति में नगर निगम बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।

नगर आयुक्त ने बताया वार्ड 14 में निरीक्षण के दौरान यहां के स्थानीय लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वार्ड में अस्पताल और पार्क के निर्माण के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार कराये जाने के निर्देश दिए गए इन दोनों नगरीय सुविधाओं से निश्चित रूप से स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

नगर आयुक्त ने बताया सफाई व्यवस्था से समझौता किसी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एलमपुर क्षेत्र के में गाटा संख्या 90 के अभिलेखों को देखने के उपरांत इस संपत्ति पर नगर निगम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जनहित में पार्क का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »