NEW English Version

बाइक लवर्स को रोड पर कमांड का मिलेगा नया अनुभव; कोमाकी इलेक्ट्रिक ने लॉन्च की एमएक्स16 प्रो कीमत 1,69,999 रुपए से शुरू

बाइक लवर्स को राइडिंग के दौरान कमांड का बेहतरीन अनुभव चाहिए होता है। उनकी इस जरुरत को पूरा करते हुए, प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड, कोमाकी इलेक्ट्रिक ने एमएक्स 16 प्रो बाइक लॉन्च की है, जो शानदार डिजाइन और एडवांस ईवी टेक्नोलॉजी के साथ राइडिंग का अनुभव बदल कर रख देगी। यह मेटल बॉडी क्रूज़र बाइक 1,69,999 रुपए में उपलब्ध है और हर सफर में स्ट्रेंथ और कम्फर्ट दोनों देती है। बाइक दमदार ड्यूरेबिलिटी, इम्पैक्ट रेसिस्टेंस और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ राइडर्स का दिल जीतने का वादा करती है। यह बाइक दो रंग विकल्पों- डुअल टोन और जेट ब्लैक में उपलब्ध है, जो कि दिखने में बहुत ही शानदार है।

बाइक लवर्स को रोड पर कमांड का मिलेगा नया अनुभव; कोमाकी इलेक्ट्रिक ने लॉन्च की एमएक्स16 प्रो कीमत 1,69,999 रुपए से शुरू

रोमांच यहीं खत्म नहीं होता, यह बाइक मार्केट में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक क्रूज़र की तुलना में लगभग आधी कीमत में उपलब्ध है, लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि कीमत की वजह से इसकी परफॉर्मेंस और फीचर्स में कोई समझौता नहीं किया गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि शानदार परफॉर्मेंस, आराम और लंबी रेंज के साथ हर सफर यादगार बन जाए। बाइक में 5 किलोवाट बीएलडीसी हब मोटर और 4.5 किलोवाट-घंटे की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 160-220 किलोमीटर तक चल सकती है। एमएक्स16 प्रो एक चार्ज में करीब 200 किलोमीटर रेंज देती है, जिसकी लागत सिर्फ 15-20 रुपए आती है , जबकि समान दूरी तय करने में पेट्रोल वाली बाइक पर लगभग 700 रुपए खर्च होते हैं। यानि एमएक्स16 प्रो पेट्रोल बाइक की तुलना में लगभग 5 गुना ज्यादा सस्ती है। इसके अलावा 5 किलोवाट (6.7 एचपी) हाई-टॉर्क मोटर बाइक को पॉवरफुल क्रूज़िंग अनुभव प्रदान करती है। बाइक की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह हर तरह के रास्तों पर आसानी और स्थिरता के साथ दौड़ती है।

इस इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक में खास ट्रिपल डिस्क ब्रेक सिस्टम भी लगा है, जो हर सफर में बेहतरीन ब्रेकिंग कंट्रोल, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। स्मूद टॉर्क, चौड़ी सीट और कम वाइब्रेशन डिज़ाइन के साथ यह राइड को सहज और आरामदायक बनाता है। वहीं, एमएक्स16 प्रो अपनी स्टाइल के साथ सड़क पर एक अलग ही पहचान बनाती है। इसकी लंबी फ्रेम, प्रीमियम डिटेलिंग और कम्फर्ट-फोकस्ड डिज़ाइन राहगीरों का ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा, डुअल डिस्क ब्रेक और एडजस्टेबल सस्पेंशन बाइक पर बेहतर कंट्रोल और आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

साथ ही, इसमें एडवांस फीचर्स का भी बैकअप है, जैसे फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, ऑटो रिपेयर स्विच और पार्क असिस्ट, जो राइड को और भी स्मार्ट और स्मूद बनाते हैं।

लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की को-फाउंडर, गुंजन मल्होत्रा ने कहा, “एमएक्स16 प्रो का लॉन्च ईवी सेगमेंट में एक गेम चेंजर माना जा सकता है। इसे खासतौर पर पॉवफुल परफॉर्मेंस, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेजोड़ कंफर्ट को मिलाकर हर राइड को एक मज़ेदार अनुभव बनाने के लिए पेश किया गया है, फिर चाहे वीकेंड की लेज़र ड्राइव हो या हर दिन की राइड।”

कोमाकी एमएक्स16 प्रो को सभी अधिकृत डीलरशिप्स और ऑनलाइन https://komaki.in/mx16/ से खरीदा जा सकता है।

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »