2025–26 की प्रमुख छात्रवृत्तियाँ, जिनसे बदलेगी शिक्षा की दिशा

आज के प्रतिस्पर्धी दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर युवा के लिए अनिवार्य है, लेकिन आर्थिक सीमाएँ प्रतिभाशाली छात्रों के सामने बड़ी चुनौती बन जाती हैं। देश के अनेक प्रतिष्ठित उद्योग समूह और सामाजिक संस्थाएँ इस अंतर को पाटने के लिए नियमित रूप से छात्रवृत्तियाँ प्रदान करती हैं। Buddy4Study द्वारा साझा की गई नवीनतम सूची में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन योग्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

1. निकॉन स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025–26

फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह छात्रवृत्ति विशेष महत्व रखती है। निकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की CSR पहल के तहत यह कार्यक्रम उन छात्रों को प्रोत्साहित करता है, जो पेशेवर फोटोग्राफी पाठ्यक्रमों (न्यूनतम अवधि 3 माह) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक सहायता की आवश्यकता रखते हैं।

मुख्य पात्रता:

  • भारतीय नागरिक होना आवश्यक।
  • छात्र वर्तमान में पेशेवर फोटोग्राफी से संबंधित पाठ्यक्रम (न्यूनतम 3 महीने की अवधि) में अध्ययनरत हो।
  • 12वीं उत्तीर्ण।
  • पारिवारिक आय अधिकतम ₹6,00,000।
  • निकॉन या Buddy4Study कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं।

लाभ: ₹1,00,000 तक की आर्थिक सहायता

नोट: स्कॉलरशिप राशि छात्र द्वारा जमा की गई वास्तविक शुल्क संरचना पर आधारित होगी।

अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2025
आवेदन लिंक: www.b4s.in/avki/NIKON13

2. आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025–26

यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए बनाया गया है। आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा से वंचित होने के खतरे में खड़ी प्रतिभाशाली बालिकाओं को आर्थिक और नैतिक दोनों प्रकार का समर्थन देना है।

कौन आवेदन कर सकते हैं:

  • कक्षा 9 से लेकर 12 तक की छात्राएँ, सामान्य स्नातक (3 वर्ष), व्यावसायिक स्नातक (4 वर्ष), या प्रमुख संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम) में स्नातकोत्तर/व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राएं।
  • 60% अंकों की अनिवार्यता।
  • केवल भारतीय छात्राएं आवेदन की पात्र हैं।
  • पारिवारिक आय ₹6 लाख तक।

लाभ: ₹60,000 तक
अंतिम तिथि: 7 दिसंबर 2025
आवेदन लिंक: www.b4s.in/avki/ABCC13

3. रॉल्स-रॉयस Wings4Her स्कॉलरशिप (इंजीनियरिंग छात्राओं के लिए)

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहीं छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉल्स-रॉयस इंडिया इस छात्रवृत्ति का संचालन करता है। यह कार्यक्रम उन छात्राओं की सहायता करता है जो तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की क्षमता रखती हैं।

पात्रता आवश्यकताएँ:

  • आवेदक एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त संस्थानों में नामांकित होना चाहिए, जिसमें सरकारी कॉलेजों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • एयरोस्पेस, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मरीन आदि क्षेत्रों में इंजीनियरिंग के प्रथम, द्वितीय या तृतीय वर्ष की सभी भारतीय छात्राएं आवेदन की पात्र हैं।
  • 10वीं और 12वीं में 60% अंक।
  • पारिवारिक आय ₹4,00,000 तक।
  • विशेष श्रेणी (दिव्यांग/एकल अभिभावक/अनाथ) को प्राथमिकता।
  • वे महिला स्कॉलर जिन्होंने 2024 में ‘रॉल्स-रॉयस विंग्स4हर स्कॉलरशिप फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स 2025-26’ प्राप्त की है और वर्तमान में अपनी इंजीनियरिंग डिग्री के चौथे वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकती हैं।

लाभ:

  • ₹35,000
  • रॉल्स-रॉयस इंडिया में उद्योग विशेषज्ञों द्वारा विशेष वन-टू-वन और वन-टू-मेनी मेंटरशिप सत्र, वेबिनार/कार्यशालाओं में शामिल होने का अवसर।

अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025
लिंक: www.b4s.in/avki/UNSC4

4. कोलगेट Keep India Smiling स्कॉलरशिप 2025–26

यह छात्रवृत्ति उन युवाओं के लिए अवसर प्रदान करती है जो BDS या MDS कोर्स में अध्ययनरत हैं और आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

मुख्य पात्रता:

  • BDS या MDS कोर्स में नामांकन।
  • कक्षा 12वीं में 65% अंक, MDS हेतु BDS में 60%।
  • पारिवारिक आय ₹8,00,000 तक।

लाभ: ₹75,000
अंतिम तिथि: 5 दिसंबर 2025
लिंक: www.b4s.in/avki/CKISSP7

5. जे के टायर शिक्षा सारथी स्कॉलरशिप 2025–26

यह कार्यक्रम भारी वाहन चालकों की बेटियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि आर्थिक कठिनाइयाँ उनकी शिक्षा में बाधक न बनें।

पात्रता:

  • राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु की छात्राएँ।
  • स्नातक/डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
  • आवेदकों ने अपने पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किये हों।
  • आय सीमा ₹5,00,000।
  • जेके टायर और बड्डी 4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

लाभ:

  • व्यावसायिक पूर्वस्नातक पाठ्यक्रम: ₹25,000
  • सामान्य पूर्वस्नातक पाठ्यक्रम: ₹15,000
  • डिप्लोमा: ₹15,000

अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025
लिंक: www.b4s.in/avki/JKTS3

6. कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2025–26

कोटक महिंद्रा समूह की यह पहल मेधावी छात्राओं को पेशेवर शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

पात्रता:

  • कक्षा 12वीं में 75% अंक या समकक्ष सीजीपीए प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • आय ₹6,00,000 से कम।
  • इंजीनियरिंग, MBBS, इंटीग्रेटेड LLB, बीएस-एमएस, IISc, ISER आदि में प्रथम वर्ष में नामांकन।

लाभ: प्रति वर्ष *₹1.5 लाख

*डिस्क्लेमर: हर साल छात्रवृत्ति का नवीनीकरण कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के निर्णय के अधीन है।

अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025
लिंक: www.b4s.in/avki/KKGS4

7. Foundation For Excellence (FFE) स्कॉलरशिप 2025

तकनीकी शिक्षा में प्रवेश लेने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन संभावनाशील छात्रों को यह छात्रवृत्ति अत्यंत महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है।

पात्रता:

  • आवेदकों को 2025-26 शैक्षणिक वर्ष में बीई/बी.टेक, इंटीग्रेटेड M.Tech, MBBS, 5-वर्षीय लॉ के प्रथम वर्ष में नामांकन।
  • राज्य/राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा या काउंसलिंग प्रक्रिया में सामान्य/ओपन मेरिट रैंक के माध्यम से किसी व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना आवश्यक है।
  • छात्रों द्वारा 2023 या उसके बाद कक्षा 12/इंटरमीडिएट/हायर सेकेंडरी/प्री-यूनिवर्सिटी/आईएससी/सीबीएसई या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 70% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
  • पारिवारिक आय ₹3,00,000 तक।

लाभ:

  • पूरे पाठ्यक्रम (4/5 वर्ष) की अवधि के लिए ₹50,000 की छात्रवृत्ति
  • सुव्यवस्थित कौशल (अंग्रेजी, तकनीकी, नेतृत्व और इच्छित पाठ्यक्रम) और छात्रों को नौकरी के लिए तैयार करने हेतु मार्गदर्शन।

अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025
लिंक: www.b4s.in/avki/FFES

Ashish Jha, Buddy4Study

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »