NEW English Version

अलीगढ़वासियों को मिला पहला स्वच्छ सुरक्षित व व्यवस्थित फूड प्लाज़ा

स्मार्ट परियोजनाओं, विकास और आधुनिक सुख सुविधाओं से विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने की दिशा में महापौर प्रशांत सिंघल ,कमिश्नर संगीता सिंह व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासो से राजस्व मॉडल पर आधारित पहले फ़ूड प्लाज़ा की सौग़ात मिल गयी है। अलीगढ़ नगर निगम व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में विकसित की जा रही बहुप्रतीक्षित एवं जनउपयोगी परियोजनाओं के क्रम में  लाल डिग्गी मार्ग पर फूड प्लाज़ा अब शहरवासियों के लिए आकर्षक, आधुनिक तथा स्वच्छ खानपान के सेंटर पॉइंट के रूप में उपलब्ध हो गया है।

अलीगढ़वासियों को मिला पहला स्वच्छ सुरक्षित व व्यवस्थित फूड प्लाज़ा

बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह महापौर प्रशांत सिंघल , कमिश्नर संगीता सिंह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा पार्षद नईम अहमद, विनीत यादव, इमरान वरिष्ठ भाजपा नेता शिव नारायण शर्मा के कर कमलों से पहले फ़ूड प्लाजा का शुभारंभ हुआ।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नव-विकसित फूड प्लाज़ा में कुल 18 सुव्यवस्थित दुकानें, सुंदर सजावटी फाउंटेन, आकर्षक लैंडस्केपिंग तथा आगंतुकों के आराम के लिए बड़ा ओपन-सीटिंग एरिया तैयार किया गया है। संपूर्ण परिसर को आधुनिक-डिज़ाइन के अनुरूप विकसित करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली प्रकाश व्यवस्था, सुविधाजनक पैदल मार्ग, वर्षा से बचाव हेतु शेडेड ज़ोन, तथा दिव्यांगजन के अनुकूल पहुंच सुनिश्चित की गई है। 

उन्होंने बताया कि फ़ूड प्लाजा में सभी दुकानों में डिजिटल भुगतान प्रणाली, स्वच्छता के नियमों के पालन, कचरा पृथक्करण व्यवस्था (ड्राई/वेट डस्टबिन) को अनिवार्य किया गया है ताकि फ़ूड प्लाजा एक स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और स्मार्ट फूड ज़ोन के रूप में विकसित हो सके। इसके साथ साथ संपूर्ण फूड प्लाज़ा परिसर को वाहन-मुक्त रखा गया है, जिससे यह बच्चों, परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के लिए पूर्णतः सुरक्षित रहेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में जल्द अलग अलग जगह इसी मॉडल के फ़ूड प्लाज़ा बनाये जाने के लिए-नगर निगम संपत्ति विभाग फ़ूड प्लाजा का सर्वे की रिपोर्ट देगा उसी के आधार पर जल्द अलग अलग जगहों को चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा । उन्होंने कहा स्वच्छता, सुरक्षा और स्मार्ट डिज़ाइन के फ़ूड प्लाज़ा से नागरिकों को परिवार सहित सुरक्षित फ़न व फ़ूड की व्यवस्था जल्द मिलेंगी।

रात में होगा रोशन

नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासियों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फूड प्लाज़ा को प्रतिदिन सुबह से रात्रि तक खुला रखने की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से जवाहर पार्क में प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिकों के लिए मॉर्निंग डाइट काउंटर की स्थापना की गई है, जहाँ हल्का, पौष्टिक और ताज़ा नाश्ता उपलब्ध रहेगा। 

राजस्व मॉडल पर होगा फ़ूड प्लाजा

नगर आयुक्त ने बताया कि फ़ूड प्लाजा पूर्णतः राजस्व मॉडल पर आधारित है इसके संचालन का दायित्व Royalstar फर्म को सौंपा गया है, जिसके माध्यम से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड को प्रतिवर्ष लगभग ₹3,60,00,000 का राजस्व प्राप्त होगा। यह राजस्व शहर के अन्य विकास कार्यों और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को मज़बूती प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, फूड प्लाज़ा परिसर में पब्लिक सुविधाएँ, पीने के पानी की व्यवस्था, सुरक्षा निगरानी प्रणाली, तथा लोडिंग/अनलोडिंग के लिए पृथक ज़ोन विकसित किया गया है, ताकि परिसर का संचालन सुचारू और बाधा रहित रूप से हो सके।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा

निश्चित रूप से यह परियोजना अलीगढ़ के उभरते हुए स्मार्ट एवं समृद्ध भविष्य व विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फूड प्लाज़ा शहर के खानपान अनुभव को नया आयाम देना, स्वच्छता एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्थलों के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना तथा अलीगढ़ को आधुनिक नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में एक अग्रणी मॉडल के रूप में स्थापित करेगा।

कमिश्नर संगीता सिंह ने कहा

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित फूड प्लाज़ा न केवल खाने-पीने का एक नया गंतव्य बनेगा बल्कि अलीगढ़ के विकास, स्वच्छता और सुरक्षित सार्वजनिक स्थलों की दिशा में एक मील का पत्थर भी साबित होगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

फूड प्लाजा अलीगढ़ के नागरिकों के लिए परिवार सहित घूमने का बेहतरीन सेंटर पॉइंट होगा। सभी सुख सुविधाओं के साथ  यह फूड प्लाज़ा हर मौसम में नागरिकों और अलीगढ़ आने वाले पर्यटकों/विद्यार्थियों के लिए एक सुविधाजनक, सुरक्षित और आनंददायक अनुभव प्रदान करेगा।

ये भी रहे मौजूद

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता वीके सिंह, स्टेनो देश दीपक, मीडिया सहायक अहसान रब, कम्पनी सेकेट्री मोनिशा गुप्ता, रामबाबू व कार्यदाही एजेंसी के सदस्य आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »