NEW English Version

मिशन कायाकल्प से बदलेगी रेलवे रोड के सरकारी स्कूलों की सूरतेहाल

रेलवे रोड सराय नवाब कोयले वाली गली में संचालित कन्या विद्यालय 12, कन्या पाठशाला 35 नंबर व जूनियर हाई स्कूल परिसर की जर्जर हालत को सुधारने का बीड़ा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने उठाया है। नगर आयुक्त ने यहाँ संचालित तीनों विद्यालय का मिशन कायाकल्प के तहत संवारने व आवश्यक निर्माण के लिए अधीनस्थों को तत्काल व्यय का प्रस्ताव करने के निर्देश जारी किए है।

मिशन कायाकल्प से बदलेगी रेलवे रोड के सरकारी स्कूलों की सूरतेहाल

नगर आयुक्त ने पूर्व पार्षद मनीष वूल व स्थानीय व्यपारियों के साथ इन तीनों विद्यालय का निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इन विद्यालय के बच्चों से उनकी समस्याओं को जानने के लिए संवाद किया नगर आयुक्त ने बच्चों से मिड डे मील व दिन वार दिए जाने वाले भोजन के बारे में फीडबैक भी लिया। स्कूल में होने वाले जल भराव, गंदगी, पेयजल की समस्या, शौचालय की समस्या व बच्चों के स्कूल प्रवेश मार्ग की समस्या पर बच्चों को नगर आयुक्त ने जल्द से जल्द समस्याओं का निदान कराने का भरोसा जताया। मौके पर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल को तत्काल प्राथमिकता पर मिशन कायाकल्प के तहत प्रस्ताव उनके समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के लिए कहा।

नगर आयुक्त ने कहा नन्ने मुन्ने बच्चों की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय परिसर में आवश्यक निर्माण के लिए मिशन कायाकल्प के तहत जल्द स्कूल परिसर में नगर निगम द्वारा आवश्यक कार्य कराए जाएंगे अधीनस्थों को मिशन कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »