NEW English Version

महापौर व नगर आयुक्त की पहल लाई रंग-विरोध कर रहे व्यापारी महापौर नगर आयुक्त के बने मुरीद

पिछले कई दिनों से रेलवे रोड पर ऊंचा नाला बनाने के कारण लिंक गलियों के नीचे हो जाने के कारण रेलवे रोड के स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों की असुविधा को देखते हुए महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार सुबह 11 बजे बाज़ार खुलते ही रेलवे रोड पर पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की।

महापौर व नगर आयुक्त की पहल लाई रंग-विरोध कर रहे व्यापारी महापौर नगर आयुक्त के बने मुरीद

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन)” (सी.एम. ग्रिड्स) के योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पैकेज 2 अंतर्गत 13 करोड़ 15 लाख की लागत से वार्ड 10, 37, 60, 68  व 87 में रेलवे रोड पर जीटी रोड स्थित महाराजा पैलेस से अब्दुल करीम चौराहा जामा मस्जिद होते हुए खटीकन चोराहे तक 1.68 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का कार्य कार्यदाही एजेंसी  पी0पी0एस0 बिल्डर्स द्वारा कराया जा रहा है। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नाला डिज़ाइन के अनुरूप बनाया गया है लोगो की स्थलीय दिक्कत की सहूलियत के लिए तत्काल डिज़ाइन में संशोधन किया गया जहां पर गलियां जुड़ रही है सिर्फ वहा पर नाले को कटवाकर उसके लेबल व ढलान को एडजेस्टिग नाली है लगभग उसके बराबर करने के निर्देश दिए गए है। जो नाला ऊपर निकल रहा था 100 एमएम उसको नही निकाला जाएगा बल्कि जहाँ पर गलियां मिल रही है वहां उसको फ्लश किया जाएगा। पहले जो 150 एमएम आरसीसी की व्हाइट टॉपिंग थी उसको घटाकर 100 एमएम किया जाएगा ताकि सड़क और नाले की ऊंचाई मात्र 4 इंच ही ऊंची हो जिससे आने जाने में कोई असुविधा न हो।

मौके पर महापौर व नगर आयुक्त ने जनहित में तत्काल निर्णय लेते हुए मुख्य अभियंता वीके सिंह को मुख्य सड़क से लिंक गलियों की अप्रोच बनाने, जिन गलियों के आगे नाला ऊंचा बना है उसे ठीक करने व गलियों में मुख्य सड़क से उतरने के लिए छोटी सी सीढ़ी बनाने के लिए कहा ताकि महिला बुजुर्ग व बच्चें आसानी से सड़क से उतर सके। 

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा रेलवे रोड की सभी व्यापारी बंधु मेरे भाई है उनकी समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या है किसी भी व्यापारी और दुकानदार को इस सड़क और नाला निर्माण से सुविधा नहीं होने दी जाएगी व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझाव पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को दिए गए हैं।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस नाले को समतल किया जाएगा सिर्फ 4 इंच ऊंची सड़क व उससे फ्लश नाला बनाया जाएगा ताकि उससे जुड़ी गलियों में आने जाने में कोई असुविधा न हो उनकी नालियों को इसके साथ जोड़ा जाएगा ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे और आने जाने वाले लोगों को कोई भी सुविधा न हो सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »