NEW English Version

नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

मंगलवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मुख्य अभियंता वी.के. सिंह, अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल आदि के साथ सीएम ग्रिड योजना अंतर्गत आई.टी.आई. रोड व ख़ैर रोड की निर्माणधीन सड़क, नाला का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

सीएम ग्रिड आईटीआई रोड

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) के योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 1518.75 लाख की लागत से वार्ड 54, 31, 30 आई०टी०आई० रोड पर जेल पुल के पास स्थित बिजलीघर से आई०टी०आई० रोड होते हुए बरौला पुल तक 1.78 मीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में सड़क पर तेजी से निर्माण कार्य होता मिला। मौके पर लगभग 400 मीटर की सड़क का निर्माण हुआ मिला व पोल शिफ्टिंग भी इस सड़क पर शुरू हो गयी है। नगर आयुक्त ने दिसंबर तक प्रत्येक दशा में इस सड़क के वाइट टॉपिंग लेयर के काम को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए। नगर आयुक्त ने सड़क के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने व नुमाइश से पूर्व इस सड़क के अधिकांश कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।

सीएम ग्रिड ख़ैर रोड

पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरालाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित एजेंसी दिसंबर के अंत तक इस रोड के दोनों साइड नाले का निर्माण कार्य पूर्ण करें।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने मौके पर नगर निगम की अतिरिक्त बॉबकट व जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण में निकली कीचड़ को तत्काल उठाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने खैर रोड पर जलभराव की समस्या के निदान के लिए महाप्रबंधक जल के नेतृत्व में संबंधित एजेंसी को अतिरिक्त टीम लगाकर नाले का काम युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी के साइट इंजीनियर को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में बैकफ्लो पानी का नहीं होना चाहिए। महाप्रबंधक जल के नेतृत्व में एजेंसी अतिरिक्त टीम लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण में नगर आयुक्त से संबंधित एजेंसी को बेतरतीब जगह-जगह सड़क पर पड़े तारों को समेट कर रखने और वॉल कास्टिंग वाली जगह पर जो कीचड़ निकला है उसे अतिरिक्त जेसीबी मशीन लगाकर उठाने के निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण रोड को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नगर आयुक्त ने एजेंसी को अतिरिक्त लेबर भी लगाने के निर्देश दिए।

महत्वपूर्ण बात

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के अंत में संबंधित एजेंसी को ख़ैर रोड के दोनों तरफ लगभग 1000 मीटर शेष नाले के निर्माण को अगले 20 दिन के अंदर दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने ख़ैर रोड पर नाला निर्माण में लगी टीम को तीन गुना बढ़ाने के लिए एजेंसी को निर्देश दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने ख़ैर रोड और आईटीआई रोड की सड़क निर्माण को प्रत्येक दशा में अगले साल जनवरी अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित एजेंसी को शत प्रतिशत निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »