NEW English Version

छर्रा अड्डा पुल के नीचे से नौरंगाबाद पेट्रोल पम्प–गांधी पार्क से मामूभांजा होते हुये रेलवे रोड चौराहे तक नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छर्रा अड्डा पुल के नीचे से नौरंगाबाद पेट्रोल पम्प व गांधी पार्क से मामूभांजा होते हुए रेलवे रोड चौराहे तक अतिक्रमण अभियान जोनल अधिकारी बेचन प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया।

छर्रा अड्डा पुल के नीचे से नौरंगाबाद पेट्रोल पम्प–गांधी पार्क से मामूभांजा होते हुये रेलवे रोड चौराहे तक नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

अभियान के दौरान वेंडिंग रोड, नाले–नालियों, फुटपाथ–सड़क पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन व नगर निगम कर्मचारियों द्वारा हटवाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की भी कार्रवाई करते हुए 20,500 का जुर्माना वसूला

नगर आयुक्त ने कहा कि हटाए गए अतिक्रमण की सूची नगर निगम द्वारा तैयार कर सम्बन्धित थाना को उपलब्ध कराई जा रही है। नगर निगम टीम के साथ प्रवर्तन दल, निर्माण विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा, जिसने अभियान को सुचारू एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »