NEW English Version

‘मेरा देश, मेरा गौरव’ विषय पर संगोष्ठी और कवि सम्मेलन सम्पन्न

नई दिल्ली: ‘एंजेल वेरफेयर ट्रस्ट, नई दिल्ली’  के तत्वावधान में हिन्दी भवन सभागार, विष्णु दिगम्बर जैन मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली में ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित पत्रकार डॉ. मधु के श्रीवास्तव तथा महासचिव राजकुमार श्रीवास्तव के संयुक्त रूप से किये गए कुशल, सफल, शानदार एवं भव्य संयोजन में ‘संगोष्ठी-मेरा देश, मेरा गौरव’ तथा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन’ का आयोजन देश के वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार एवं प्रतिष्ठित पत्रकार डॉ. धनञ्जय सिंह के 81वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनकी अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय जौली (Global Brand Ambassador, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष, दिल्ली स्टडी ग्रुप) तथा  विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री/सुश्री – डॉ. हरिदत्त शर्मा (विख्यात संगीतज्ञ एवं पूर्व संगीत प्रवक्ता, सेठ मुकुन्द लाल इण्टर कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद), डॉ. सुरेन्द्र पाठक (शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा के साथ मध्यस्थ दर्शन प्रबोधक), डॉ. अरुण प्रकाश (शिक्षाविद, दार्शनिक एवं लेखक), डॉ. अलका अग्रवाल (शिक्षाविद एवं डाइरेक्टर, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस) एवं डॉ. आशे सहाय (समाज सेवी) ने शोभा बढ़ाई। इसके बाद महासचिव राजकुमार श्रीवास्तव ने अपने स्वागत उद्बोधन से सभी का स्वागत किया। ट्रस्ट की ओर से मधु के श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव एवं सविता श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों, कवियों एवं कवयित्रियों का पुष्पहार एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस क्रम में, कुछ अन्य समाज सेवी एवं शिक्षाविद, जिनमें डॉ. एम. जे. अग्रवाल (समाज सेवी), डॉ. एम. पी. पाठक (एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली बार एसोसिएशन एवं अध्यक्ष, सनातन सेवा संस्थान), सुनील गौतम (फोटो जर्नलिस्ट), विजय कुमार, प्रेम सिंह, पिंकी कौर, अंजू शर्मा-अनीता(समाज सेवी), दिव्या श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव आदि को भी पुष्पहार एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा ग़ाज़ियाबाद से पधारी प्रतिष्ठित कवयित्री डॉ. तूलिका सेठ द्वारा प्रस्तुत क्षवाणी वन्दना से हुआ। इसी अवसर पर, ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मधु के श्रीवास्तव ने संगोष्ठी का विषय प्रवेश करते हुए प्रकाश डाला। तत्पश्चात, प्रमुख रूप से, सर्वश्री/सुश्री — डॉ. विजय जौली, डॉ. हरिदत्त शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र पाठक, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. अलका अग्रवाल एवं डॉ. आशे सहाय ने ‘संगोष्ठी विषय-मेरा देश, मेरा गौरव’ पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सर्वश्री/सुश्री – डॉ. धनञ्जय सिंह, डॉ. अशोक मधुप, डॉ. रंजना अग्रवाल, डॉ. तूलिका सेठ, डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. इन्द्रजीत सुकुमार, प्रेम सागर प्रेम, कवि जितेन्द्र जीत,  गोल्डी गीतकार, डॉ. रोहित रोज़, मनोज श्रीवास्तव अनाम, मधु मधुबाला लबाना, संगीता चौहान सदफ़, भावना अरोड़ा मिलन, राज पारुल आदि कवियों, कवयित्रियों एवं शोअरा हज़रात ने अपने गीतों, ग़ज़लों एवं कविताओं से भावविभोर कर दिया।

समारोह का कुशल, ख़ूबसूरत एवं शानदार संचालन आपके मित्र लोकप्रिय गीतकार, ग़ज़लकार व अभिनेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, कायाकल्प साहित्य कला फ़ाउण्डेशन, नोएडा डॉ. अशोक मधुप ने किया। इस अवसर पर, अनेक सम्भ्रान्त गणमान्य प्रबुद्ध श्रोतागण, जिनमें प्रमुख रूप से, सर्वश्री/सुश्री – डॉ. एम. जे. अग्रवाल, एम. पी. पाठक, मधु सिंह, अंजू शर्मा, अनीता, पिंकी कौर, दिव्या श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव, सुनील गौतम, विजय कुमार, प्रेम सिंह सहित अनेकानेक श्रोता व पत्रकार आदि ने भरपूर लुत्फ़ उठाया। अन्त में, ट्रस्ट के महासचिव राजकुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, कवि-कवयित्रियों, शायरों एवं पत्रकारों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »