NEW English Version

सीएम ग्रिड नौरंगाबाद पुल से बोनेर कट तक सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अलीगढ़ को सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8707.89 लाख की लागत से वार्ड 5,9,12,17,22,36,57,58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 किलोमीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अलीगढ़ को सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8707.89 लाख की लागत से वार्ड 5,9,12,17,22,36,57,58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 किलोमीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।

सीएम ग्रिड योजनांतर्गत लगभग 5 किलोमीटर वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस नौरंगाबाद पुल से बोनेर कट तक सड़क निर्माण जिसमे सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण के साथ साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत आपूर्ति/केबिल अंडरग्राउंड) को कराया जाना है। बुधवार अपरान्ह महापौर प्रशान्त सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा जॉइन्ट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार पार्षद स्नेहा बघेल, लालसिंह अरविंद बघेल, मुख्य अभियंता वीके सिंह अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह दानिश नकवी की मौजूदगी में पूजा अर्चना हवन के साथ इस सड़क के निर्माण कार्य की पहली ईंट महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से रखी।

*नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण वर्ल्ड क्लास की सड़कों की तरह किया जाएगा इस सड़क के निर्माण को एक्सेस वे की तरह धूल रहित बनाने का रहेगा। 21 मीटर चौड़ी सड़क होगी जिसमें डिवाइड और इंटरलॉकिंग सेफ होल्डर स्पेस होगा, लगभग दोनों साइड 2.5-2.5 मीटर की फुटपाथ होगी, पार्किंग की व्यवस्था की दृष्टिगत 5 से 7 मीटर ग्रीन स्पेस को डेवलप किया जाएगा जहां आवश्यकता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी इसके साथ-साथ लगभग 2.5 चौड़ा नाला बनाया जाएगा। आधुनिक सुख सुविधाओं और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत इस सड़क को वर्ल्ड क्लास सड़कों में गिना जाएगा इस सड़क पर आधुनिक सुविधाओं के क्रम में स्ट्रीट लैंप, स्ट्रीट फर्नीचर, रोड सेफ्टी के उपकरण जगह-जगह साइनेज और कूड़ेदान लगाने के साथ-साथ मल्टी डक के माध्यम से अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी

उन्होंने बताया कि  इस बार सड़क खोदने व सड़क तोड़ने के कारण आम नागरिकों को किसी भी तरह की कोई असुविधा नही होने दी जाएगी जितने हिस्से की सड़क बननी है उतने हिस्से को खोदा जाएगा उसे बनाने के पश्चात आगे बढ़ा जाएगा ऐसा नहीं होगा कि एक साथ पूरी सड़क को खोद दिया जाए। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष नगर निगम ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ निविदा प्रक्रिया संपन्न की है। नगर निगम का लक्ष्य है कि जीटी रोड से एटा चुंगी चौराहा तक  सड़क को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए। ये सड़क व्यापार, शैक्षणिक एवं आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए इस सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, समयबद्ध व पूरी गुणवत्ता के साथ सम्पन्न हो। 

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा

माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ में विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है अलीगढ़ में जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने व बुनियादी ढांचे को मज़बूत करना नगर निगम का प्राथमिक लक्ष्य है। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का यह निर्णय लाखों नागरिकों को राहत देगा और भविष्य में लोग इस बोर्ड के कार्यकाल को याद करेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »