NEW English Version

श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर चला बृहद स्वच्छता अभियान

नमामि गंगे और नगर निगम ने मृत पशु के शव का किया निस्तारण

मंगलवार को नमामि गंगे और नगर निगम के की टीम ने ललिता घाट ( गंगा द्वार ) पर गंगा किनारे उपस्थित कई प्रकार की गंदगियों का निस्तारण किया । घाट किनारे जानवरों के शव पड़े होने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मृत पशुओं के शव को निस्तारित किया और जनता जनार्दन से भी अपील की गई कि घर में पालतू पशुओं के मर जाने पर उन्हें गंगा किनारे विसर्जित न करें ।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर चला बृहद स्वच्छता अभियान

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने की वजह से कई प्रकार की गंदगियां जिसमें पशुओं के शव आदि भी मिट्टी में दबे हुए हैं जिसको संज्ञान में लेकर ललिता घाट पर निस्तारण किया गया। कहा की गंगा तट पर स्वच्छता के संदर्भ में जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। हम अपने पालतू पशुओं के शव को गंगा में न बहाकर प्रकृति और पर्यावरण के सहयोगी बनें।‌ स्वच्छता अभियान के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, नगर निगम सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील मोहन, सेवी, महेंद्र साहनी, रिंकू आदि उपस्थित रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »