NEW English Version

Cyara ने एंटरप्राइज़ AI कस्टमर एक्सपीरियंस लीडरशिप का विस्तार करने के लिए सुशील कुमार को सीईओ नियुक्त किया

दूरदर्शी AI और क्लाउड एग्जीक्यूटिव जिनके पास एंटरप्राइज़ प्लेटफॉर्म बनाने और उसे बड़े पैमाने पर (scale) ले जाने का सिद्ध रिकॉर्ड है, अब CX एश्योरेंस मार्केट लीडर के लिए इनोवेशन और वैश्विक विस्तार के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे

AI-संचालित कस्टमर एक्सपीरियंस (CX) एश्योरेंस में वैश्विक लीडर, Cyara, ने सुशील कुमार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की। उनकी नियुक्ति एंटरप्राइज़ AI CX इनोवेशन में तेजी लाने और हर चैनल पर अधिक विश्वसनीय, उत्तरदायी और भरोसेमंद इंटरैक्शन को सक्षम करके ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Cyara की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। सुशील निवर्तमान CEO ऋषि राणा द्वारा रखी गई मजबूत नींव को आगे बढ़ाएंगे।

सुशील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Cyara

सुशील Cyara में उद्यमशीलता का दृष्टिकोण (entrepreneurial vision) और एंटरप्राइज़-स्तरीय नेतृत्व क्षमता लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अपने करियर को श्रेणी-परिभाषित (category-defining) AI, DevOps व क्लाउड प्लेटफॉर्म बनाने पर केंद्रित किया है, एक संस्थापक के रूप में भी और बड़े वैश्विक संगठनों के नेता के रूप में भी। हाल ही में वे RelicX.ai के सह-संस्थापक और CEO थे जो एक जेनरेटिव AI टेस्ट ऑटोमेशन अग्रणी था जिसका अधिग्रहण Harness द्वारा किया गया। इससे पहले उन्होंने Oracle, CA Technologies और Broadcom में वरिष्ठ उत्पाद और सामान्य प्रबंधन जैसी भूमिकाएं निभाई। जहाँ उन्होंने वैश्विक टीमों और करोड़ों डॉलर के व्यवसायों का नेतृत्व किया जिसने डिजिटल प्रदर्शन और ग्राहक अनुभव को बड़े पैमाने पर बेहतर बनाया।

Cyara के सह-संस्थापक और निदेशक मंडल के नॉन-एक्सिकियूटिव आलोक कुलकर्णी ने कहा, “सुशील श्रेणी-परिभाषित प्लेटफॉर्म बनाने और उसे स्केल करने के लिए सिद्ध क्षमता और गहरी ग्राहक व उत्पाद अंतर्दृष्टि का एक दुर्लभ संयोजन लाते हैं। Cyara ने CX एश्योरेंस श्रेणी का निर्माण किया और अब इसका नेतृत्व करता है, जिसके पास मजबूत वैश्विक गति है। सुशील के नेतृत्व में हम उस बढ़त को विस्तार देने का महत्वपूर्ण अवसर देखते हैं क्योंकि उद्यम (enterprises) ग्राहक अनुभव को आधुनिक बनाने, GenAI को सुरक्षित रूप से तैनात करने और यह सुनिश्चित करने की होड़ में हैं कि हर ग्राहक इंटरैक्शन बिना किसी बाधा के काम करे।”

Cyara का एकीकृत, AI-संचालित प्लेटफॉर्म वॉयस, डिजिटल, मैसेजिंग और कन्वर्सेशनल AI में ग्राहक यात्राओं (customer journeys) का निरंतर परीक्षण, सत्यापन और निगरानी करता है। हर साल 350 मिलियन से अधिक ग्राहक यात्राओं को सुनिश्चित करते हुए और दस लाख से अधिक AI-जनित प्रतिक्रियाओं को मान्य करते हुए, यह प्लेटफॉर्म उद्यमों को गुणवत्ता, विश्वसनीयता और जोखिम में पूर्ण दृश्यता (visibility) देता है। उभरती हुई Agentic AI क्षमताओं के साथ Cyara संगठनों को कार्यप्रवाह (workflows) में सुधार करने, सेवा की लागत कम करने और आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव तैनात करने में मदद करने के लिए बुद्धिमान, निरंतर CX अनुकूलन (optimization) में विस्तार कर रहा है।

Cyara के CEO, सुशील कुमार ने कहा, “AI ग्राहक अनुभव को उस किसी भी तकनीकी बदलाव की तुलना में तेजी से बदल रहा है जो हमने दशकों में देखा है। जैसे-जैसे उद्यम अपने CX स्टैक पर पुनर्विचार करते हैं और एजेंटिक AI (Agentic AI) का पता लगाते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा जिस चीज की जरूरत है, वह है आत्मविश्वास। यह आत्मविश्वास कि हर इंटरैक्शन सटीक, भरोसेमंद होगा और उस गति व गुणवत्ता पर दिया जाएगा जिसकी ग्राहक अपेक्षा करते हैं। Cyara पहले से ही उस बदलाव को सक्षम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वह विश्वसनीयता और आश्वासन प्रदान करता है जिसकी संगठनों को AI को केवल प्रयोग (experimentation) से सार्थक, वास्तविक दुनिया के प्रभाव में बदलने के लिए आवश्यकता है। मैं इस नींव पर निर्माण करने और विश्व स्तर पर ग्राहक अनुभव के लिए मानक (bar) को ऊपर उठाने के लिए टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूँ।”

Cyara ने एक केंद्रित विलय और अधिग्रहण (M&A) रणनीति अपनाई है; जिसमें उद्योग के सबसे व्यापक CX एश्योरेंस स्टैक में से एक को बनाने के लिए Botium और QBox (बोट और कन्वर्सेशनल AI टेस्टिंग), Spearline/testRTC (टेलीकॉम और WebRTC एश्योरेंस) और CentraCX (voice of the customer) का अधिग्रहण शामिल है।

सुशील AI-संचालित CX एश्योरेंस में उत्पाद नवाचार (product innovation) में तेजी लाने, CCaaS, CPaaS, UCaaS और AI भागीदारों के Cyara के पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) को गहरा करने और कंपनी के वैश्विक पदचिह्न (global footprint) का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो 135 से अधिक देशों में ग्राहकों की सेवा करता है।

Deepika Guleria

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »