NEW English Version

46वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह – स्पोर्ट्स कॉर्निवाल 2025 का भव्य शुभारंभ

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ ,वाराणसी के प्रांगण में प्रति वर्ष की भाँति अत्यंत उत्साह, जोश व सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय का 46 वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह – स्पोर्ट्स कॉर्निवाल 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत आयोजित सभी प्रतियोगिताएं आगामी 23 दिसंबर 2025 तक चलेंगी। इस स्पोर्ट्स कॉर्निवाल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर कैप्टन विक्रम सिंह ( विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग , काशी हिंदू विश्वविद्यालय)की गरिमामयी उपस्थिति से सभी खिलाड़ी अभूतपूर्व जोश व ऊर्जा से भर उठे ।

विद्यालय के विभिन्न सदनों तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्च-पास्ट द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को सलामी दी तथा अपने कर्तव्य एवं पद की प्रतिष्ठा हेतु शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यालय के सार्थक एवं सकारात्मक परिवेश में विद्यार्थी अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं इसमें कोई संदेह नहीं है,हार- जीत से परे खेल कौशल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ।

इस समारोह में ट्रैक एवं फील्ड की सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं ,जिसके अंतर्गत 100, 200, 400 तथा 800 मीटर रेस के साथ लांग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, शॉट -पुट व रिले रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी क्रम में कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन तथा क्रिकेट प्रतियोगिताओं की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने हेतु विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था ।

संस्था निदेशिका डाॅ0 वन्दना सिंह जी एवं उप- निदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर राष्ट्र के प्रति शक्तिबोध के उत्तरदायित्व का निर्वहन करने हेतु दृढ़ संकल्पित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 नीलम सिंह जी ने सभी अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य का संवर्धन भी कराता है और खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर एक विशेष प्रकार का रसायन निःसृत होता है जो प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए लाभप्रद हो सकता है ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में समूह गान व समूह नृत्य ने देश की विविधता को एक सूत्र में पिरो दिया। नन्हें विद्यार्थियों ने गति व ताल के द्वारा संवेदना से जुड़े नृत्य कौशल को अद्भुत रुप से प्रस्तुत किया वहीं छात्राओं ने रंगीलो म्हारो राजस्थान की अभिराम छटा प्रस्तुत करते ,झूमते हुए राजस्थान का अनूठा लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आज आयोजित सभी प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गयाा।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री के0 एन0 सिंह के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय तथा श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »