NEW English Version

भलस्वा डेरी क्षेत्र में सड़कों, नालियों और सुरक्षा-व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति; नागरिकों की सुरक्षा खतरे में मुख्यमंत्री से सुधार कार्यों की तत्काल मांग

 दिल्ली के भलस्वा डेरी क्षेत्र में सड़कों, नालियों और सुरक्षा-प्रणालियों की अत्यंत दयनीय स्थिति के कारण स्थानीय नागरिकों का जीवन लगातार जोखिम में है। क्षेत्र में आए दिन होने वाले दुर्घटनाएं और प्रशासनिक उपेक्षा ने आम लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी गंभीर समस्या के संबंध में आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमेश कुमार सिंह द्वारा दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री को विस्तृत प्रार्थना पत्र भेजकर त्वरित हस्तक्षेप और सुधार कार्यों की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि भलस्वा डेरी क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भारी स्तर पर गड्ढे, नालियों में जलभराव और ट्रैफिक अव्यवस्था की समस्या पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से झंडा चौक, गुर्जर चौक से मंगल बाजार तक का मुख्य मार्ग, सी-ब्लॉक जाने वाली सड़क, तथा मछली बाजार से शनि बाजार मोड़ तक का रास्ता गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जलभराव और खाई-जैसे गड्ढों के कारण ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल, ऑटो और छोटे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।

इसी संदर्भ में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को और स्पष्ट कर दिया। मंगलवार को झंडा चौक के पास एक ई-रिक्शा चालक प्रसादी दास की छह फीट गहरे नाले में गिरकर मृत्यु हो गई। नाले के किनारे सुरक्षा बैरियर या दीवार का न होना इस दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मौजूद होती, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। पुलिस द्वारा लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन नगर प्रशासन की भूमिका पर सख्त सवाल खड़े हो रहे हैं।

फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की वजह से पैदल चलना अत्यंत कठिन हो गया है। शाम के समय सड़क किनारे सब्जी, फल, ठेले और भीड़भाड़ के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। झंडा चौक, दुर्गा चौक, मंगल बाजार और बजरंग चौक पर प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र से होकर गुजरने वाली 101 बस सेवा सड़क की खराब हालत के कारण पहले ही अपने पुराने मार्ग से हटाई जा चुकी है, जिससे नागरिकों की यातायात सुविधा गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। ट्रस्ट ने बस सेवा को पुनः पूर्व मार्ग पर बहाल करने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में निम्न प्रमुख मांगें रखी गई हैं:

  • प्रभावित सड़कों की तुरंत मरम्मत और मजबूत पुनर्निर्माण
  • नालियों की नियमित सफाई व जलभराव रोकने हेतु स्थायी व्यवस्था
  • गहरे नालों और जोखिमपूर्ण स्थलों के किनारे सुरक्षा बैरियर/दीवार लगाई जाए
  • फुटपाथ को अतिक्रमण-मुक्त कर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाया जाए
  • क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत व सुव्यवस्थित किया जाए
  • 101 बस सेवा को पुनः पुराने मार्ग से चलाया जाए

ट्रस्ट ने आशा व्यक्त की है कि माननीय मुख्यमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप से भलस्वा डेरी क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलेगी और आगे ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

उमेश कुमार सिंह
उमेश कुमार सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष,
आधुनिक वैश्विक कल्याण संस्थान (ट्रस्ट)
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »