शीत लहर में राहत दे रहे नगर निगम के स्थाई व अस्थायी 08 रैन बसेरे व शेल्टर होम

बढ़ती शीत लहर में अलीगढ़ नगर निगम ने कठपुला, मसूदाबाद बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सिविल लाइन साइड, रामघाट रोड, केला नगर व उसके आसपास के एरिया में सर्दियों की रात में खुले में सोने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए नवर निगम के 3 स्थाई शेल्टर होम के 5 स्थानो पर अतिरिक्त रैन बसेरे बनवाये है। नगर निगम ने सिविल लाइन के नौरंगीलाल इंटर कालेज, मसूदाबाद बस स्टैंड, सारसौल बस स्टैंड, शमशाद मार्केट रोड पुल के पास व क्वारसी चौराहे के पास टेंपो स्टैंड अस्थाई रैन बसेरे बनवाये गए है। 

शीत लहर में राहत दे रहे नगर निगम के स्थाई व अस्थायी 08 रैन बसेरे व शेल्टर होम

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने देर रात्रि सभी अस्थाई रैन बसेरो में सुरक्षा, स्वास्थ्य व विश्राम के लिए सुविधाओं को चेक़ करते हुए अधीनस्थों को साफ हिदायत दी की नगरीय क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोये इसके लिए रात्रि में भ्रमण पर निकले और लोगों को समझा बूझाकर निकटतम रैन बसेरे में आश्रय दिलाये, इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता इंतजाम अलाव और पर्याप्त शेल्टर होम व अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था है नगर निगम के सभी स्थाई और अस्थाई शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कंबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ महिला व बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारियों को लगाया गया है।

नगर आयुक्त ने वर्तमान में नगर निगम के संचालित शैल्टर होम/ अस्थाई रैन बसेरो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के 3 स्थाई शेल्टर होम पूर्व से संचालित है वर्तमान शीत लहर को देखते हुए खुले में सोने वाले लोगों, अलीगढ़ में आये यात्रियों, बेघर, निराश्रित महिला, पुरुष व बच्चों को शीत लहर से बचाने व लोगों की सुविधा के लिए फ़िलहाल 4 स्थानो पर अस्थाई रैन बसेरे बनवाये गए है।

03 स्थायी आश्रय स्थल/शेल्टर होम

  • नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क शैल्टर होम पुरुष और महिला के लिए सुविधा क्षमता: 100 व्यक्ति
  • गूलर रोड, निकट पुराना हैजा अस्पताल शैल्टर होम पुरुष और महिला के लिए सुविधा क्षमता: 60 व्यक्ति
  • भुजपुरा चौराहे के पास शैल्टर होम पुरुष, महिला और बच्चों के लिए सुविधा क्षमता: 160 व्यक्ति।

05 अस्थायी आश्रय स्थल/रैन बसेरे

  • कठपुला के पास अस्थायी रैन बसेरा महिला और पुरुष के लिए सुविधा क्षमता: 75 व्यक्ति 
  • शमशाद मार्केट रोड अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 45 व्यक्ति
  • मसूदाबाद बस स्टैंड के अंदर अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 75 व्यक्ति
  • सूतमील बस स्टैंड के पास अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 75 व्यक्ति।
  • क्वारसी निकट टेंपो स्टैंड के पास अस्थायी रैन बसेरा क्षमता: 50 व्यक्ति।(रविवार से कार्यशील)

रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाएं

  • नगर आयुक्त ने बताया कि सभी रैन बसेरो में साफ और स्वच्छ बिस्तर, कंबल और रजाई, गर्म पानी की सुविधा
  • स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और चौकीदार की व्यवस्था की गई है।

नागरिकों से अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे खुले में सोने वाले जरूरतमंदों को रैन बसेरों में जाने के लिए प्रोत्साहित करें। नगर निगम द्वारा संचालित नि:शुल्क 4 वाहन सेवा का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर 1533 पर संपर्क करें:

50 अलाव पाइंटों की व्यवस्था

सर्द रातों में राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों को राहत देने के लिए शहर के विभिन्न सार्वजनिक आवागमन के स्थानों पर लगभग 50 पॉइंट अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। धीरे-धीरे में मांग के अनुसार अलाव पॉइंट की संख्या को बढ़ाया जाएगा इन अलाव पाइंटों का भी निरीक्षण किया और वहां लकड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा शीत लहर के मौसम में खुले में सोना जानलेवा हो सकता है नगर निगम ने अपने सभी शेल्टर होम व रैन बसेरों में पर्याप्त विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड में बाहर न सोए,  नि:शुल्क वाहन सेवा और रैन बसेरों में दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाये।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड में व्यापक और बेहतरीन इंतजाम सभी अस्थायी रैन बसेरो व स्थाई शेल्टर होम में किये गए है साथ ही साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी बेहतरीन अलाव की व्यवस्था की जा रही है सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवियों से नगर निगम अपील करता है खुले में होने वालों लोगों को इन रैन बसेरे में भिजवाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ जॉइंट मजिस्ट्रेट/अपर नगर आयुक्त द्वितीय शुभांशु कटियार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता वीके सिंह ईई बिजेंद्र पाल सिंह स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »