NEW English Version

मैदान तन नहीं मन से जीते जाते हैं: नवरत्न राठी

उत्तर प्रदेश ने जीता दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी, राजस्थान उपविजेता

डिफरेंटली एबल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया व ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दिव्य शक्ति सुगम भारत ट्रॉफी के समापन एवं ट्रॉफी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी श्री केशव जालान जी ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सफलता उनके शारीरिक स्थिति नहीं बल्कि मानसिक स्थिति से निर्धारित होता है राणा सांगा जी के शरीर पर 80 चोट होने के बाद भी उन्होंने अपने हौसले के बल पर अनेक युद्ध जीते उसी प्रकार से दिव्यांगजन अपने हौसले के बल पर उड़ान भर सकते हैं।

मैदान तन नहीं मन से जीते जाते हैं: नवरत्न राठी

समापन समारोह के मुख्य वक्ता नवरत्न राठी मीडिया प्रभारी भाजपा काशी क्षेत्र ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपने अदम्य साहस से कई अवसरों पर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है बस उन्हें अवसर एवं संसाधन प्रदान की जाने की आवश्यकता है। खेल में जीत हार शरीर नहीं बल्कि मन की स्थिति पर निर्भर करता है।

महामंडलेश्वर दिव्यांग पीठाधीश्वर श्री कृपानंद महाराज जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल में हार जीत प्रक्रिया का भाग है खेल में ईमानदारी एवं उत्साह पूर्ण ढंग से शामिल होना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह व्यक्ति के संपूर्ण विकास को निर्धारित करता है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री अशोक चौरसिया महामंत्री भाजपा काशी क्षेत्र ने कहा कि दिव्यांगजनों को अवसर मिले तो वे श्रेष्ठ कर सकते हैं काशी पुरातन काल से ही दिव्यांगजनों के लिए मॉडल के रूप में रही है और वर्तमान में भी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुसार यहां पर दिव्यांगजनों को हर क्षेत्र में अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर रवि चौहान (बीसीसीआई से संबद्ध डिफरेंटली एबल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने कहा की काशी में शीघ्र ही दिव्यांगजनों क्रिकेट खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ डी बी मिश्रा, राकेश पांडेय, सुनीता तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, निधि अग्रवाल, मदन मोहन वर्मा, अरुण श्रीवास्तव सेंट्रल जोन, अरविंद चक्रवाल, आशुतोष प्रजापति, अनिल शास्त्री, युग तिवारी, भावेश सेठ, प्रदीप राजभर, सुबोध राय, प्रदीप सोनी व दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अमूल्य उपाध्याय, आशीष सेठ व रविकांत मिश्रा ने शानदार कमेंट्री किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय चौरसिया एवं अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद डॉ उत्तम ओझा ने किया। दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और राजस्थान की टीमों के बीच बीएचयू के एमपी थियेटर मैदान पर खेला गया। टॉस राजस्थान के कप्तान जसवंत सिंह ने जीता और उत्तर प्रदेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाएं। दीपेंद्र सिंह ने 25 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 44 रन बनाएं। राजस्थान के लिए उनके कप्तान जसवंत सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 23 रन देकर 3 सफलताएं हासिल की।

162 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम हालांकि लगातार अंतराल पर विकेट गवाती रही लेकिन बल्लेबाज ने अपना संघर्ष अंत तक जारी रखा । राजस्थान की तरफ से सुरेंद्र कुमार ने 40 गेंद में 53 रनों (3 चौके, 3 छक्के) की अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन अपनी टीम को विजयी लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके और राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी और 22 रनों से उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबले को जीत लिया । उत्तर प्रदेश की टीम से कुमार राहुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों 9 रन देकर 3 विकेट लिए और उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया ।

बेस्ट बल्लेबाज का किताब दीपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को प्रदान किया गया बेस्ट बॉलर का किताब कुमार राहुल तथा सुरेंद्र कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया तथा मैच में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »