NEW English Version

सीएम ग्रिड रघुवीरपुरी से फायर ब्रिगेड तक सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अलीगढ़ को सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 26 करोड़ 10 लाख की लागत से वार्ड नं0 08 व 69 में रघुवीर पुरी में मेन रोड पर सत्यप्रकाश के आवास से गूलर रोड फायर स्टेशन गेट के सामने तक 1.340 किलोमीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। सीएम ग्रिड योजनांतर्गत लगभग 1.340 किलोमीटर वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस रघुवीरपुरी मैन सड़क को फायर ब्रिगेड तक सड़क निर्माण जिसमे सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण के साथ साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत आपूर्ति/केबिल अंडरग्राउंड) को कराया जाना है। 

शनिवार महापौर प्रशान्त सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा जॉइन्ट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पार्षद राकेश ठाकुर, योगेश सिंघल, विनोद महौर राजकुमार, मुख्य अभियंता वीके सिंह, सहायक अभियंता राजवीर सिंह की मौजूदगी में पूजा अर्चना के साथ इस सड़क के निर्माण कार्य की पहली ईंट महापौर व नगर आयुक्त संग संयुक्त रूप से रखी।

नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण को वर्ल्ड क्लास सड़कों की तरह कराये जाने का प्रयास किया जाएगा सीएम ग्रिड फेज़  की सड़को के निर्माण से सीख लेते हुए इस बार सड़क खोदने व सड़क तोड़ने के कारण आम नागरिकों को किसी भी तरह की कोई असुविधा नही होने दी जाएगी जितने हिस्से की सड़क बननी है उतने हिस्से को खोदा जाएगा उसे बनाने के पश्चात आगे बढ़ा जाएगा ऐसा नहीं होगा कि एक साथ पूरी सड़क को खोद दिया जाए। 

उन्होंने बताया इस परियोजना के अंतर्गत इस सड़क पर विभिन्न प्रकार की भूमिगत केबल हेतु एचडीपीई पाईप द्वारा डक्ट निर्माण, फुटपाथ का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, कैरिजवे का सुंदरीकरण, नाला निर्माण सहित अन्य  कार्य के साथ वर्ल्ड क्लास की सड़क के रूप में इसका निर्माण किया जाए। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

नगर निगम का लक्ष्य है कि इस सड़क को भी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए। ये सड़क पुराने शहर की बेहद महत्वपूर्ण सड़क है। रिकार्ड समय लगभग 6 माह में इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा

माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ में विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है अलीगढ़ में जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने व बुनियादी ढांचे को मज़बूत करना नगर निगम का प्राथमिक लक्ष्य है। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का यह निर्णय लाखों नागरिकों को राहत देगा और भविष्य में लोग इस बोर्ड के कार्यकाल को याद करेंगे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »