NEW English Version

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के महासम्मेलन में कलम के सिपाहियों का हुआ सम्मान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल महासम्मेलन आयोजन किया गया। जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के पत्रकारों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर न केवल पत्रकारिता की चुनौतियों पर संवाद हुआ, बल्कि समाज और संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों को विशेष मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 

अतिथियों ने की पत्रकारिता के संघर्ष की सराहना

कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच सामने लाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पार्षद दिलीप पाटिल एवं तिफरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू ने भी पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और उनकी हर संभव मदद करने की बात दोहराई। अतिथियों ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला है। 

सम्मान समारोहः मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र का वितरण

 संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। मोमेंटो (स्मृति चिन्ह): संगठन के प्रति निष्ठा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मोमेंटो प्रदान किए गए। पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रोत्साहन हेतु विशेष ‘प्रशस्ति पत्र’ सौंपे गए। 

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह बैस ने एकजुटता पर दिया जोर 

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में सुरेश सिंह बैस पत्रकार एवं साहित्यकार ने कहा कि हम सब पत्रकारों को सर्वप्रथम एकजुट होना पड़ेगा। हमारी एकता में ही बल है जब तक हम सब अपने आपसी विवादों को भूलकर एक नहीं होंगे, तब तक हमारी ताकत क्षीण रहेगी। हम सबको एक रहकर काम करना है और आगे बढ़ना है। छोटे-मोटे विवाद को ध्यान न देते हुए मतभेदों को बुलाकर हमारे बीच मनभेद न होने पाए इसका ख्याल हम सबको आवश्यक रूप से रखना होगा।

सांस्कृतिक छठा और सम्मान का अनूठा संगम

 जहाँ एक ओर मंच से वैचारिक चर्चाएँ हो रही थीं, वहीं दूसरी ओर बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। नृत्यों के माध्यम से बच्चों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी, अजय द्विवेदी, मोहम्मद इसराइल और ध्रुव चंद्रा. उमाशंकर साहू ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला उपाध्यक्ष भूषण श्रीवास, महासचिव गौतम बाल बोदरे, जिला सचिव उमाशंकर शुक्ला एवं अनिष गंधर्व के साथ बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष रूपचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बस्तर से लेकर जांजगीर तक की भागीदारी रही। बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे थे। साथ ही जांजगीर-चांपा जिले की पूरी टीम ने भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में रोहिणी अग्रवाल, मोहन मदवानी, रंजीत खनूजा, कुलदीप ठाकुर, दिव्यांग सोनी, शेख आलम, संजय ठाकुर, सैयद सुभान उल हक, पवन वर्मा, रमेश यादव, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, पुष्पा साहू, विजय दुसेजा, जय पोपटानी, जय शुक्ला, लता गुप्ता एवं शुक्ला जी उपस्थित रहे।  महासम्मेलन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ पत्रकारों के मान-सम्मान और उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »