NEW English Version

मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य का निर्णय 

बिलासपुर। आज मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष संतोष भारती के निज आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें प्रदेश संयोजक सुरेश सिंह बैस और नगर अध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से सीनियर वकील व मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह और रायगढ़ से जिला अध्यक्ष संजय पांडे, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष रामचंद्र पाठक भी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट किया और कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया । उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्ण सहमति हमारे निम्नलिखित निर्णय पर दिया। हम लोग एक नए तरीके से मानवाधिकार के तहत सामाजिक कार्य की शुरुआत नए साल से किया जाएगा। ताकि संगठन में पारदर्शिता और मानवाधिकार के कार्यों में तेजी लाया जा सके । इस संगठन से जुड़ने के लिए जीवन पर्यंत मेंबरशिप केवल ₹1000 लिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक महीने संगठन की बैठक होगी। मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा छोटे-छोटे लेकिन इफेक्टिव कार्य जो कि सामाजिक दृष्टिकोण से समाज को आगे बढ़ाने के लिए, पीड़ित को मानवाधिकार का उचित मार्गदर्शन देने के लिए जरूरी हो, वहां समयोचित  एक्टिविटी की जाएगी। सेवा कार्य का निर्णय लेते हुए सबसे पहले शीघ्र ही स्टेडियम रोड बहतराई में स्थित वृद्ध आश्रम मे वहाँ रह रहे वृध्दा व निराश्रित महिलाओं को यथोचित सेवा और सहायता दिए जाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »