NEW English Version

इंजीनियरिंग ने वाणिज्य विभाग को 32 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी; मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल क्रीडा अधिकारी श्री  बालेन्द्र  पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर  रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20  क्रिकेट प्रतियोगिता का आज 28 दिसम्बर 2025  रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच इंजीनियरिंग  और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया ।  वाणिज्य विभाग में टॉस जीतकर इंजीनियरिंग को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया ।

इंजीनियरिंग की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बनाए । इंजीनियरिंग की तरफ से ऋषभ ने 29 बाल पर पांच चौके और छक्के की मदद से 39 रन, सुभाष ने 12 बाल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन, अखिलेश ने 13 बाल पर दो चौके और दो छक्के में से 29 रन और सुरेंद्र ने 12 बाल पर एक चौके और छक्के की मदद से 16 रन बनाए । वाणिज्य विभाग की तरफ से संतोष ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट, विष्णु मीणा ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट, भूषण ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए तथा अमित राज को एक विकेट प्राप्त हुआ । 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाणिज्य विभाग की शुरुआत अच्छी नहीं रही लगातार अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे और  वाणिज्य विभाग की  टीम 20 ओवर में  9 विकेट 119 रन ही बना पायी । इंजीनियरिंग ने 32 रनों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया । इंजीनियरिंग की तरफ से अश्वनी ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट, विजय ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट, अखिलेश ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए तथा अजीत को एक विकेट प्राप्त हुआ । इंजीनियरिंग विभाग के अश्वनी कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के द्वारा दिया गया।

      अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »