NEW English Version

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने माघ मेला-2026 की तैयारियों के तहत झूंसी व प्रयागराज रामबाग स्टेशनों का संरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन निरीक्षण किया

वाराणसी; मंडल रेल प्रबंधक  श्री आशीष जैन  ने 28  दिसम्बर, 2025 को अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण तथा आगामी माघ मेला-2026 के परिप्रेक्ष्य में भीड़ प्रबंधन व मेला यात्रियों की सुविधा हेतु झूसी  एवं प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए झूसी  रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। झूंसी निरीक्षण के क्रम में  स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, मेला यात्रियों की अनुमानित संख्या के अनुरूप यात्री सुविधाएं, दैनिक यात्रियों हेतु सामान्य आवागमन तथा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए किये जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैसेंजर होल्डिंग एरिया में सी सी टी वी कैमरों की व्यवस्था,यात्री आश्रय में  कचरे के समुचित प्रबंधन करने का निर्देश दिया।  इसके साथ ही उन्होंने झूसी स्टेशन पर माघ मेला के परिप्रेक्ष्य में चल रहे विभिन्न कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया । इस दौरान उन्होंने झूसी स्टेशन पर ड्यूटी में कर्मचारियों को मिलने वाले कम्बल, चादर एवं बेड रोल का गहन निरीक्षण किया । ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने मेला कन्ट्रोल रूम से होने बाले भीड़ प्रन्धक हेतु सम्बंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया ।

झूंसी निरीक्षण के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने अपनी निरीक्षण स्पेशल यान से प्रयागराज राम बाग स्टेशन पहुँचे और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में  उन्होंने प्रयागराज रामबाग  रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं यथा-प्लेटफार्म, यात्री आश्रय, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय,  वाटर बूथ, यूटीएस एवं पी.आर.एस. टिकट काउंटरों, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, निकास एवं प्रवेश मार्ग,परिचालनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।  इसके पश्चात उन्होंने माघ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयाराज रामबाग  रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में महाकुम्भ मेले के दौरान निर्मित यात्री आश्रय केन्द्रों में यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं की पुनः बहाली का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही माघ मेला यात्रियों की सुरक्षा हेतु ,यात्री आश्रय केन्द्रों, प्रवेश एवं निकास मार्गो एवं टिकट काउंटरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों से निगरानी करने तथा यात्रियों के लिए बेंचेज को बढ़ाने का निर्देश दिया, साथ ही माघ मेला के दौरान यात्रियों की संख्या में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर एवं पैसेंजर होल्डिंग एरिया की साफ-सफाई,सुरक्षा तथा भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया।

 मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ  अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों  के साथ माघ मेला के दौरान मेला विशेष गाड़ियों के संचालन हेतु रेक हैंडलिंग,शंटिंग,वाशिंग लाइन,बैरीकेडिंग, कर्मचारियों के इंतजाम,भीड़ प्रबंधन एवं किसी भी  आपात स्थिती के समय आपदा प्रबंधन पर परिचर्चा कर समुचित कार्य योजना तैयार करने एवं उन सभी का अनुपालन करने का निर्देश दिया। 

इस निरीक्षण के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) श्री अजय सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ  नीरज कुमार वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ENHM) श्री अभिषेक राय,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एवं वैगन) श्री अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस. रामाकृष्णन, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, वरिष्ठ  मंडल संरक्षा सह परिचालन प्रबंधक श्री बालेन्द्र पाल,  वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) श्री पंकज केशवानी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(आप) श्री धर्मेन्द्र यादव ,सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री डी. के सिंह, सहायक मण्डल इंजीनियर श्रीमती मुक्ता सिंह सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे। अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »