NEW English Version

शहर में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने को नगर निगम सख्त

बीते दिनों प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन द्वारा शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर में पेयजल की गुणवत्ता, आपूर्ति व्यवस्था एवं जलजनित रोगों की रोकथाम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने तत्काल प्रभाव से नगरीय क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम पेयजल की गुणवत्ता एवं आपूर्ति व्यवस्था के मद्देनजर ठोस कदम उठाते हुए जलकल विभाग के मुखिया महाप्रबंधक जल डॉ प्रमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए हैं।

शहर में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने को नगर निगम सख्त

नगर आयुक्त ने जीएम जल को आदेश दिए है कि शासनादेश के अनुरूप नियमित रूप से पेयजल का ओटी टेस्ट कराया जाए तथा साप्ताहिक बायोलॉजिकल बैक्टीरियोलॉजिकल एवं केमिकल परीक्षण सुनिश्चित किए जाएँ। नगर आयुक्त ने सभी सीवर लाइन एवं पेयजल पाइपलाइन के आपसी क्रॉस-कनेक्शन की नियमित जाँच की जाए तथा किसी भी प्रकार की टूट-फूट, लीकेज या रिसाव की स्थिति में तत्काल मरम्मत अथवा पुनर्विस्थापन कराया जाए जिससे दूषित जल की आपूर्ति की कोई संभावना न रहे।

नगर आयुक्त ने पुरानी एवं जीर्ण-शीर्ण सीवर लाइन नालियों तथा पेयजल पाइपलाइनों के क्रॉसिंग बिंदुओं को चिन्हित कर उनकी मरम्मत अथवा प्रतिस्थापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इन स्थलों की सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्रीय पार्षदों को भी अवगत कराया जाएगा।

नगर आयुक्त ने नगर के पुराने क्षेत्रों में अत्यधिक पुरानी पेयजल लाइनों को चरणबद्ध रूप से बदलने की कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त ने जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु स्थानीय अस्पतालों से प्रतिदिन संपर्क कर प्रभावित रोगियों की संख्या एवं स्थलों की जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य विभाग एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। 

नगर आयुक्त ने भूमिगत एवं अवर जलाशयों की नियमित सफाई, पानी की टंकियों की स्वच्छता, टैंकरों की स्थिति की जाँच तथा सभी नलकूपों पर अधिष्ठापित ऑटोमेटिक डॉजरों को दुरुस्त कर नियमित क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने शहर के विभिन्न स्थलों से पेयजल के सैंपल लेकर उनकी जाँच राज्य स्वास्थ्य संस्थान, अलीगंज लखनऊ से कराई जाए तथा शुद्ध पेयजल की नियमित जाँच हेतु अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के माध्यम से सात दिवस के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाए।

नगर आयुक्त ने कहा शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासत है किसी भी आपात स्थिति में वैकल्पिक स्रोतों से तत्काल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम नगर में स्वच्छ व सुरक्षित  पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »