NEW English Version

नगर के बाज़ारो को स्वच्छ बनाने की कवायद हुई तेज़

शहर की सफाई व्यवस्था को बदलने का बीड़ा उठाएं महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर नगर के प्रमुख बाजारों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा 5 जनवरी से स्वच्छ बाजार अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा सभी 4 ज़ोन में ज़ोनल अधिकारियों के नेतृत्व में  स्वच्छता निरीक्षकों के साथ प्राइवेट एजेंसी की आईईसी टीम को लगाकर नगर के बाजारों में दुकानदारों, रेडी पटरी और पथ विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति दायित्व और दो कूड़ेदान अनिवार्य रूप से रखने के लिए समझाया जा रहा है।

नगर के बाज़ारो को स्वच्छ बनाने की कवायद हुई तेज़

अभियान के संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ बाजार अभियान प्रारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य बाजारों, वेंडिंग जोनों, सार्वजनिक स्थलों, नालों एवं नालियों, सड़क व फुटपाथ की साफ-सफाई सुनिश्चित करना तथा बाज़ारो व प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण एवं गंदगी मुक्त बनाना है।

नगर आयुक्त ने बताया कि 5 जनवरी से शुरू हुए स्वच्छ बाजार अभियान के तहत बीते बुधवार व गुरुवार को नगर निगम के जोन 1 ज़ोन 2 व ज़ोन 3 में शमशाद मार्केट, नौरंगाबाद, रामघाट रोड, अनूपशहर बाईपास, जमालपुर दोदपुर व जयगंज में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीमों ने दुकान-दुकान धकेल रेडी पटरी पथ विक्रेताओं के पास जाकर स्वच्छता के प्रति उनके दायित्व को समझते हुए अनिवार्य रूप से दो कूड़ेदान रखने प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया है। नगर निगम ने दुकानदारों को यह भी समझाया कि यदि कूड़ेदान नहीं रखते हैं और कचरा सड़क पर डालेंगे तो नगर निगम द्वारा उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई के साथ-साथ सामान ज़ब्त करने की भी कार्रवाई भी भविष्य में की जाएगी

नगर आयुक्त ने बताया कि ये अभियान 30 दिवसीय है  अभियान के प्रथम चरण में जनजागरूकता समझाना एवं चेतावनी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाजारों वेंडिंग जोनों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं घनी आबादी वाले स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण नालों-नालियों की सफाई तथा अतिक्रमण की स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। दुकानदारों ठेला-फड़ व्यवसायियों एवं नागरिकों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण डस्टबिन के अनिवार्य उपयोग एवं कचरे को केवल नगर निगम की डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहनों को देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे  चरण में नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई में लापरवाही सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलाने नालों-नालियों में अपशिष्ट डालने तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान जुर्माना एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ नगर निगम का इस अभियान के माध्यम से लोगों के स्वच्छता के प्रति  व्यवहार में परिवर्तन लाने का उद्देश्य है लोगों को समझाकर शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाना है नागरिको का इस अभियान में सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »