NEW English Version

किशनपुर तिराहे से क़्वार्सी चुंगी तक नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर की जलनिकासी को प्रभावी बनाने व शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में  नगर निगम द्वारा सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह तपस्या यादव की अगुवाई में शुक्रवार को किशनपुर तिराहे से क़्वार्सी चुंगी तक अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया।

किशनपुर तिराहे से क़्वार्सी चुंगी तक नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान में जुर्माना के स्थान पर बार-बार जुर्माना और हिदायत देने के बावजूद भी रामघाट रोड पर अतिक्रमण करने वालों के सामान को ज़ब्त किया। सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव व वीर सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन से ज्यादा होकर काउंटर खोके अवैध प्रचार सामग्रियों को नगर निगम ने ज़ब्त किया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखे खोखो, रेहड़ी, काउंटर जिनके कारण यातायात व्यवस्था मे बाधा उत्पन्न हो रही थी उनका मौके पर ही सामान ज़ब्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।

नगर आयुक्त ने कहा जो लोग सड़क, सड़क किनारे फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर व स्लैब डालकर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा एवं भारी जुर्माना वसूला जायेगा

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »