NEW English Version

दशकों पुरानी अलीगढ़ की सीवर की समस्या से जल्द निजात मिलने की संभावना

नगरीय क्षेत्र में लगभग 110 किलोमीटर क्षेत्र मे बिछी अलीगढ़ की दशकों पुरानी सीवर लाइन के कारण आये दिन सीवर चोक  होने के कारण दूषित पेयजल व जलभराव की समस्या से आने वाले दिनों में बड़ी राहत मिलने की संभावना जागी है। सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीवर चोक होने व पेयजल आपूर्ति में लीकेज होने के कारण जनमानस के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव व इंदौर की घटना को दृष्टिगत रखते हुए लगभग ढाई घंटे महाप्रबंधक जल डॉ. पी.के. सिंह के साथ शहर की सीवर व्यवस्था, पाइप लाइनों में लीकेज, पेयजलापूर्ति आपूर्ति, सीवर चोक व सीवर की सफ़ाई जैसे बिंदुओं पर गहन समीक्षा की।

दशकों पुरानी अलीगढ़ की सीवर की समस्या से जल्द निजात मिलने की संभावना

लगभग ढाई घंटे चली इस गहन समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को तत्काल नगरीय क्षेत्र में  दशकों पुरानी सीवर लाइन की सफाई, सीवर संबंधी समस्याओं के निस्तारण और वार्षिक रखरखाव के लिए अन्य बड़े नगर निगमों जैसे कानपुर नगर निगम लखनऊ नगर निगम इलाहाबाद नगर निगम आगरा नगर निगम से संपर्क करके वहाँ सीवर सफ़ाई की व्यवस्था के आधार पर अलीगढ़ शहर की सीवर की सफाई, रखरखाव और सीवर संबंधी समस्याओं की निराकरण व्यवस्था को आधुनिक तकनीकी के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे जाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में जीएम जल को साफ शब्दों में कहा कि जलकल विभाग सभी पेयजल प्रभारी व सीवर प्रभारी रोज़ाना नगर की सीवर लाइन, पाइप लाइन, ट्यूबवेल, सीवर पम्पिंग स्टेशन, लीकेज मरम्मत, सीवर चोक की प्रगति से स्वयं मुझे अवगत कराएंगे।  दिन और रात्रि राउंड द क्लॉक शहर की सभी सीवर लाइनें और पेयजल पाइप लाइन का सघन चेकिंग अभियान सभी पार्षद वार्ड में चलाया जाए।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को नगरीय क्षेत्र में सीवर की सफाई के लिए उपलब्ध चार टीमों की संख्या को तत्काल बढ़ाने व सीवर चौक होने की  सूचना के प्राप्त होते ही तत्काल क्विक एक्शन टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त ने साफ कहा इस व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सीवर चौक होने अथवा लीकेज की समस्या मिलते ही जलकल विभाग के सभी सीवर प्रभारी और पेयजल प्रभारी फील्ड में निकलेंगे मेरे द्वारा स्वयं इसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा अगर लापरवाही दिखाई देगी तो विभागीय कार्रवाई संबंधित के विरुद्ध की जाएगी।

नगर आयुक्त ने जीएम जल से रोज़ाना निम्न बिन्दुओ पर रिपोर्ट देने के लिए भी कहा:

  • पेयजल लाइन का नाला नाली / सीवर के साथ क्रास होने वाले बिन्दु
  • पेयजल लाइन लीकेज बिन्दु की संख्या
  • अन्य विभाग के कार्यों से होने वाले लीकेजों की संख्या
  • सर्विस जल संयोजनों से संबंधित
  • पानी की टंकी की सफाई कार्य की संख्या
  • टैंकरों की सफाई
  • स्थानीय अस्पताल से सम्पर्क / जल जनित रोगों की संख्या
  • पुनरावृत्ति प्रदूषित जलापूर्ति शिकायतों के स्थल की संख्या
  • कराये गये ओटी टैस्ट की संख्या
  • जल निगम ग्रामीण के प्रयोगशाला के कराये गये टैस्ट की संख्या
  • ए०एम०यू० के प्रयोगशाला के कराये गये टैस्ट की संख्या
  • राज्य स्वास्थ्य संस्थान अलीगंज लखनऊ के प्रयोगशाला के कराये गये टैस्ट की संख्या
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कराये गये ओटी टैस्ट की संख्या
  • मुख्य चिकित्साधिकारी/ऐपीडेमिक्स से सम्पर्क
  • सीधे जलापूर्ति के नलकूपों में क्लोरीनेशन की जांच की संख्या
  • प्रदूषित जल के कारण बदले जाने वाले पेयजल पाइप लाइन के स्थल की संख्या।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »