NEW English Version

महापौर व नगर आयुक्त ने रेलवे रोड का किया निरीक्षण

माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में सुव्यवस्थित एवं  विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता के क्रम में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा पैकेज-2 के अंतर्गत 13 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से रेलवे रोड पर सड़क एवं नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 10, 37, 60, 68 एवं 87 में जीटी रोड स्थित महाराजा पैलेस से अब्दुल करीम चौराहा, जामा मस्जिद होते हुए खटीकन चौराहा तक लगभग 1.68 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था पी0पी0एस0 बिल्डर्स द्वारा कराया जा रहा है।

महापौर व नगर आयुक्त ने रेलवे रोड का किया निरीक्षण

रेलवे रोड स्थित व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों द्वारा नाला निर्माण की हाइट अधिक होने तथा गलियों में स्लोब न दिए जाने को लेकर महापौर एवं नगर आयुक्त को शिकायतें प्राप्त हुई थीं।  शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सोमवार की सायं महापौर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से रेलवे रोड का स्थलीय निरीक्षण किया तथा दुकानदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं।

निरीक्षण के दौरान महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि रेलवे रोड अलीगढ़ का प्रमुख व्यावसायिक मार्ग है। नाला निर्माण व सड़क कार्य में स्थानीय दुकानदारों की सुविधा और व्यापारिक जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी दुकानदार को असुविधा न हो यह हमारी प्राथमिकता है। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को नाला निर्माण कार्य तेजी एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि नाला निर्माण निर्धारित डिजाइन के अनुरूप एकरूपता के साथ एवं दुकानदारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किया जाए। रेलवे रोड से जुड़ी सभी गलियों में समुचित स्लोब दिया जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां सीढ़ियों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत रेलवे रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु होगी जलनिकासी प्रभावी बनेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »