NEW English Version

मकर संक्रांति पर गंगा को न करें गंदा : नमामि गंगे की अपील

मकर संक्रांति के पर्व पर धार्मिक नगरी काशी में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। भीड़ की वजह से घाटों के अलावा गंगा में भी गंदगी काफी बढ़ जाती है। जिसके मद्देनजर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यों ने 14 जनवरी बुधवार को दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच यह अपील किया कि गंगा में पॉलिथीन, धार्मिक तस्वीरें, कपड़े, माला फूल आदि न डालें।

मकर संक्रांति पर गंगा को न करें गंदा : नमामि गंगे की अपील

लाउडस्पीकर से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को गंदगी और पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। संयोजक राजेश शुक्ला ने लोगों को सजग करते हुए बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल को बंद करके ही हम गंगा व काशी को स्वच्छ बना सकते हैं। मकर संक्रांति का पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण की सीख भी देता है। भारत में जीवन के समग्र ताने-बाने का केंद्र गंगा हैं । हमें गंगा का संरक्षण करना चाहिए। सभी को पॉलिथीन का प्रयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखना हेतु संकल्पित किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »