NEW English Version

आज के युवाओं के, कल के लक्ष्यों को ध्यान में रखेगा आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस

भारत आज एक अहम् मोड़ पर खड़ा है। आने वाले दस वर्ष देश के युवाओं को समर्पित हैं, जो सपने देखने वाले भी हैं और उन्हें पूरा करने वाले भी और साथ ही जो देश की आर्थिक दिशा तय कर रहे हैं। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के अनुसार, करीब 65% भारतीयों की उम्र 35 वर्ष से कम है। चाहे पहला घर खरीदना हो या जल्दी रिटायरमेंट की योजना बनाना, सपनों को हकीकत में बदलने के लिए लंबे समय तक अनुशासित वित्तीय योजना और बचत बेहद जरूरी है।

ICICI Prudential Life Insurance

इसी सोच के साथ तैयार किया गया, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस एक ऐसा मार्केट-लिंक्ड जीवन बीमा उत्पाद है, जो कमाने वाले युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखता है। यह न सिर्फ लंबे समय में संपत्ति बनाने में मदद करता है, बल्कि परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी देता है। सिर्फ 1,000 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाला यह किफायती प्लान युवा प्रोफेशनल्स और पहली बार निवेश करने वालों को जल्दी शुरुआत करने, निवेश बनाए रखने और भारत की विकास कहानी का लाभ लेने का मौका देता है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर श्री विकास गुप्ता ने कहा, “आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस एक किफायती उत्पाद है, जिसमें ग्राहक द्वारा चुने गए एसेट एलोकेशन के अनुसार पूरा प्रीमियम निवेश किया जाता है। इसमें ग्राहकों के लिए 25 अलग-अलग फंड और चार पोर्टफोलियो स्ट्रेटेजीस का विकल्प शामिल है। यह आंशिक निकासी की सुविधा भी देता है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत वित्तीय जरुरत पूरी हो सके। इसके अलावा इसमें ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ का अतिरिक्त लाभ की सुविधा भी मिलती है, जिससे जीवन में किसी अनचाही स्थिति में भी परिवार के वित्तीय लक्ष्य सुरक्षित रहते हैं।”

यूलिप की संरचना ऐसी होती है कि यह लंबे समय तक निवेश करने और एसेट बनाने की आदत को बढ़ावा देती है। यह ग्राहकों के लिए इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि मॉर्गन स्टैनली के अनुसार भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। यूलिप में ग्राहकों को एसेट क्लास चुनने की आज़ादी मिलती है और वे बिना किसी अतिरिक्त लागत या टैक्स के एक एसेट से दूसरे एसेट में स्विच भी कर सकते हैं।

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »