NEW English Version

77 वां गणतंत्र दिवस समारोह: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्षों का जश्न

भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा का भव्य महोत्सव देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के कोइराजपुर परिसर में अपनी गिलट बाजार शाखा के साथ संयुक्त रुप से पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष के महाउत्सव को मनाते इस गौरवशाली क्षण में भव्य एवं वृहद समूह नृत्य तथा झांकियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत और नारी शक्ति का भव्य व प्रेरणादायी प्रदर्शन विद्यालय परिसर में अनुगूँजित हुआ। इस विशेष समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार जी ( अपर जिला जज,)तथा विशिष्ट अतिथि श्री सत्यम सिंघल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ( ग्रामीण)के हाथों ध्वज फहराकर किया गया।

77 वां गणतंत्र दिवस समारोह: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्षों का जश्न

विद्यालय के विभिन्न सदनों एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के सम्मान में मार्च पास्ट टीम के द्वारा कदम से कदम मिलाते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को प्रदर्शित करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ सलामी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में समूह गीत, काव्य पाठ एवं भाषण द्वारा विद्यार्थियों ने एक समृद्ध, सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने की प्रतिज्ञा दोहरायी और यह आश्वस्ति देने का प्रयास किया कि वे सभी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा से करते रहेंगे। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की दोनों शाखाओं से सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत माता की भव्य झाँकी रही, जिनके दिव्य स्वरुप से पूरा परिसर देश भक्ति और देशप्रेम के रंग से सराबोर हो उठा। इसके साथ ही साथ कोइराजपुर शाखा एवं गिलट बाजार शाखा के विद्यार्थियों द्वारा वृहद समूह नृत्य ‘‘जयति जय मम् भारतम्’’ की प्रस्तुति रही जिसके अंतर्गत वैश्विक पटल पर भारत भूमि की विविध पहचान एवं लोक कलाओं का इंद्रधनुषी प्रतिबिंब पूरे परिसर में साकार हो उठा जब भारत के विभिन्न लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य सहित कुल 32 नृत्य विधाओं की शानदार प्रस्तुति द्वारा भारत की विविधता में एकता के दर्शन को चरितार्थ करते हुए संपूर्ण भारत को एक साथ प्रत्यक्ष करा दिया। गिलट बाजार शाखा के विद्यार्थियों ने एक सुंदर, आकर्षक समूह नृत्य वंदे मातरम् की प्रस्तुति की, जिसे देखकर दर्शक दीर्घा में अपूर्व उत्साह एवं ओज का संचार हुआ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें विकसित भारत के संकल्प को दोहराना होगा और भारत को विश्व गुरु की राह पर आगे ले जाना होगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे श्री सत्यम सिंघल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ग्रामीण) ने वैश्विक पटल पर बढ़ती हुई भारत की शाख और वर्चस्व की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सतत आगे रहने पर भरोसा जताया, टैक्नोलॉजी के विस्तार की सराहना करते हुए उससे होने वाले दुष्परिणाम के प्रति भी सचेत किया। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने मातृभूमि का स्तवन व वंदन करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी अंतर्निहित प्रतिभा को पहचाने व देश प्रेम के साथ मानवता का जज्बा बरकरार रखें। गणतन्त्र और स्वतन्त्र में अन्तर अनुशासन के आधार पर ही समझा जा सकता है।

अन्य गणमान्य विशिष्ट जन में श्री पवन सिंह (अध्यक्ष क्रीड़ा भारती), हिन्दू महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस0 के0 शुक्ला, गिलट बाजार शाखा की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अमिता सिंह, श्री सौरभ सिंह एवं श्री रिपुंजय सिंह सहित अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति प्रेरणादायी रही। आज के इस समारोह में संस्था निदेशिका डॉ0 वन्दना सिंह, सह-निदेशक श्री आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ0 नीलम सिंह ने सभी अभ्यागतों के प्रति विशेष आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा श्रुति सिंह, उन्नति चौबे एवं उमिका सिंह द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »