NEW English Version

नगरीय विकास को मिलेगी नई गति,अलीगढ़ में विकास कार्यों के लिए ऐतिहासिक पहल

अलीगढ़ के नगरीय क्षेत्र में चौमुखी विकास को नई रफ्तार देने और बदलते अलीगढ़, सवारते अलीगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। नगर निगम इतिहास में पहली बार महापौर एवं नगर आयुक्त ने शहर के विकास कार्यों के लिए सीधे स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इस पहल के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के 90 पार्षद वार्डों जिसमें नव-विस्तारित वार्ड भी सम्मिलित हैं की तंग गलियों में सड़क, नाली, खरंजा, इंटरलॉकिंग सड़क, पुलिया आदि निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

नगरीय विकास को मिलेगी नई गति,अलीगढ़ में विकास कार्यों के लिए ऐतिहासिक पहल

महापौर एवं नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ तंग गलियों में भी समुचित नाली, खरंजा और सड़क निर्माण कराया जाएगा।  इस नई व्यवस्था से गली-गली और मोहल्ला-मोहल्ला विकास को बल मिलेगा और स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सकेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस अभिनव पहल का उद्देश्य शहर के प्रत्येक मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना है। अब स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क नाली खरंजा अथवा इंटरलॉकिंग निर्माण से संबंधित प्रस्ताव सीधे महापौर के कैंप कार्यालय अथवा नगर निगम स्थित सेवा भवन में नगर आयुक्त कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत प्रथम चरण में लगभग 1000 से ज्यादा विकास निर्माण कार्यों के प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन प्रस्तावों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा अगले 6 माह के अंदर इन विकास कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 700 टेंडर खोले जा चुके हैं जिनके अनुबंध संबंधित ठेकेदारों के साथ किए जा रहे हैं ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकें।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा शहर का कोई भी वार्ड, गली मोहल्ला विकास से अछूता न रहे इसलिए इस अभिनव प्रयास का निर्णय लिया गया है। निश्चित रूप से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार से अलीगढ़ में विकास कार्यों को कराने के लिए खुले मन से धनराशि आवंटित की जा रही है अगले 6 महीने में शहर वासियों को बदलते अलीगढ़, सवरते अलीगढ़ की परिकल्पना सार्थक सिद्ध होती दिखाई देगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »