NEW English Version

शहर की स्वच्छता को मिलेगी नई रफ़्तार

बीते दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अलीगढ़ में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने, आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ की बेहतर रैंक लेन, नगर क्षेत्र के विस्तार जनसंख्या वृद्धि और बढ़ते ठोस अपशिष्ट की मात्रा के सापेक्ष नगर निगम में  विभिन्न सफ़ाई उपकरणों/मशीनों की कमीं व नगर क्षेत्र में 26 लोकेशन पर ट्रांसफर स्टेशन संचालन हेतु आवश्यक वाहनों की उपलब्धता के संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास मंत्रालय, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष मज़बूती से नगर निगम की समस्याओं व सफ़ाई व्यवस्था को प्रभावी बनने के लिए सुधार व आधुनिक सफ़ाई उपकरण/मशीनों को क्रय करने के संबंध में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया था।

शहर की स्वच्छता को मिलेगी नई रफ़्तार

प्रस्ताव-1

नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन व कूड़ा निस्तारण के लिए वाहनों की खरीद हेतु प्रस्ताव इस आधार पर तैयार किया गया कि नगर क्षेत्र का विस्तार, जनसंख्या वृद्धि व प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले ठोस अपशिष्ट की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता आवश्यक है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में कुल 2653.00 लाख रुपये की लागत से 150 नग मिनी हॉपर्स, 20 नग ऑटो डंपर, 25 नग ट्रैक्टर–ट्रॉली, 8 नग मिनी रोड स्वीपिंग मशीन एवं 3 नग रोड स्वीपिंग मशीन (माउंटेड) की खरीद का विवरण शामिल था।

प्रस्ताव-2

नगर निगम द्वारा 26 लोकेशन पर ट्रांसफर स्टेशन संचालन हेतु आवश्यक वाहनों जिनमे 30 नग पोर्टेबल कम्पैक्टर, विभिन्न क्षमता के 11 नग रिफ्यूज कम्पैक्टर तथा 10 हुक लोडर आदि की खरीद के लिए अनुमानित लागत 1290.00 लाख का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था। नगर निगम द्वारा यह प्रस्ताव  कूड़ा-संग्रहण व्यवस्था को वैज्ञानिक, सुरक्षित और शीघ्रतापूर्वक निपादन योग्य बनाने के लिए आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन प्रणाली और संबंधित उपकरणों की उपलब्धता को देखते हुए प्रेषित किया गया था।

शासन की मंजूरी

प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में नगर निगम द्वारा भेजे गए सभी प्रस्तावों का सूक्ष्म परीक्षण किया. समिति ने नगर निगम की आवश्यकता, जनसंख्या, क्षेत्रीय विस्तार तथा स्वच्छ भारत मिशन के मानकों को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक उपकरणों की खरीद एवं ट्रांसफर स्टेशनों के संचालन को आवश्यक भी माना। 

शासन के समक्ष नगर आयुक्त के मजबूर प्रस्तुतिकरण के आधार पर प्रस्ताव 1 के अंतर्गत 02 नग रोड स्वीपिंग मशीन हेतु कुल धनराशि ₹110.00 लाख को स्वीकृति प्रदान की गयी तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित केन्द्रांश राज्यांश का 41% धनराशि ₹45.10 लाख आवंटित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। शेष 59 प्रतिशत धनराशि निकाय द्वारा स्वयं के स्रोतों से वहन किया जायेगा।

प्रस्ताव-2 के अंतर्गत समिति द्वारा नगर निगम अलीगढ़ के उपरोक्त प्रस्ताव को परीक्षणोंपरान्त कुल 142 टी०पी०डी० ट्रांसफर स्टेशन निर्माण हेतु कुल धनराशि रू 639.00 लाख को स्वीकृति प्रदान की गयी तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित केन्द्रांश+ राज्यांश का 41% धनराशि रू0 261.99 लाख आवंटित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। शेष 59 प्रतिशत धनराशि निकाय द्वारा स्वयं के स्रोतों से वहन किया जायेगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शासन द्वारा दी गई यह स्वीकृति अलीगढ़ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। आधुनिक मशीनरी और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, तकनीक से शहर की स्वच्छता बेहतर बनेगी इसके साथ साथ सीएम ग्रिड परियोज अंतर्गत नगर क्षेत्र में बनने वाली वर्ल्ड क्लास की सड़कों पर मैकेनिक रोड स्वपिंग सुगमता से हो सकेगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ हमारा संकल्प है। शासन से मिली स्वीकृति से नगर निगम को वह संसाधन प्राप्त होंगे, जिनके सहारे हम शहर को स्वच्छता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ा पाएंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »