NEW English Version

‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में रमकुड़ी बनीं सोनिया सिंह, कहा, “पहले से मशहूर किरदार निभाना बड़ी चुनौती है

मध्य प्रदेश/राजस्थान: कई बार कोई किरदार सिर्फ शो में वापस नहीं आता, बल्कि नए चेहरे, नई ऊर्जा और नए सफर के साथ लौटता है। सन नियो का लोकप्रिय शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ एक बार फिर दमदार किरदार रमकुड़ी को दर्शकों के सामने लाने जा रहा है। इस बार इस किरदार को अभिनेत्री सोनिया सिंह निभा रही हैं। हाल ही में सोनिया ने बताया कि पहले से लोगों के दिमाग में बसी पहचान वाले किरदार को निभाना आसान नहीं होता और इसके साथ कई जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री सोनिया सिंह कहती हैं, “जब यह शो मुझे ऑफर हुआ तो मैं बहुत खुश थी, लेकिन थोड़ी घबराई हुई भी थी, क्योंकि रमकुड़ी ऐसा किरदार है, जिसे दर्शक पहले से जानते हैं। किसी मशहूर किरदार को निभाना बड़ी चुनौती होती है, इसलिए मेरे लिए रमकुड़ी को गहराई से समझना बहुत जरूरी था। मैंने स्क्रिप्ट मिलने के बाद निर्देशक से कई सवाल किए और किरदार की बोलचाल, हाव-भाव, व्यवहार और भाषा को समझने की कोशिश की। यह मेरा पहला शो है जो राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए इस किरदार को लेकर मेरी तैयारी बेहद मजबूत होनी जरूरी थी।”

आगे वह कहती हैं, “जैसे-जैसे मैं रमकुड़ी को समझती गई, मुझे लगा कि यह किरदार मुझे जरूर निभाना चाहिए। वह निडर, मजबूत और चालाक महिला है, जो इस रोल को और भी दिलचस्प बनाती है। जब मैंने उसके सफर को समझा, तो शो के लिए हां कहना आसान हो गया। मैंने इस किरदार में अपनी पहचान डालने की कोशिश की है, लेकिन रमकुड़ी के असली भाव को बनाए रखा है। चूंकि दर्शक इस किरदार को पहले से जानते हैं, इसलिए मैंने ज्यादा मेहनत की है ताकि वे एक बार फिर उससे जुड़ सकें। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे रमकुड़ी के रूप में स्वीकार करेंगे और उसके लौटने पर उसे पहले जैसा ही प्यार देंगे।”

देखिए ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’, हर दिन रात 9 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »