तुर्कमान गेट में डेयरी संचालको पर ₹42000 का जुर्माना-गंदगी करने वाले डेयरी संचालकों पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन

नगर आयुक्त की चेतावनी गोबर और गंदगी नाले नालियों में बहाने पर होगी सख्त कार्रवाई

अलीगढ़ में अवैध डेयरी संचालको द्वारा गोबर व गंदगी सड़क व नालियों में बहाने के कारण सफ़ाई व्यवस्था में आ रही बाधा हो देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में तुर्कमान गेट क्षेत्र में डेयरी संचालकों पर कार्यवाई करते हुए ₹42000 का भारी जुर्माना वसूल किया।

शनिवार को नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा के साथ एसएफआई विशन सिंह प्रवर्तन दल के जवानों ने तुर्कमान गेट पर अवैध डेयरी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाई के लिये अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई करते हुए पशु कल्याण अधिकारी ने नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए ₹42000 का जुर्माना वसूलते हुए डेयरी संचालको को कड़ी चेतावनी देते हुए गोबर व गंदगी नाले नालियों में न बहाने की कड़ी हिदायत दी

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर की स्वच्छता ख़राब करने वालो के विरुद्ध नगर निगम सख्त से सख्त कदम उठाएंगे जो लोग लगातार चेतावनी के बावजूद सफ़ाई व्यवस्था को बाधित कर रहे है उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए अधिनस्थों को निर्देश दिए गए है।

Translate »