महाशिवरात्रि की पावन परम्परा नगरीय क्षेत्र में पधारने वाले और खेरेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए इस बार नगर निगम ने चाक चौबंद इंतिज़ाम कराये जाने के लिए 4 सेक्टर बनाये है और हर सेक्टर की निगरानी के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ साथ सीएम ग्रिड योजना के तहत ख़ैर रोड पर हो रहे निर्माण कार्यों को देखते हुए नगर आयुक्त के अनुरोध पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने रामघाट रोड से मीनाक्षी पुल होते हुए आने वाले श्रद्धालु और कावड़िया के लिए गांधी पार्क बस स्टैंड से मालगोदाम जीटी रोड होते हुए सारसौल के रास्ते नादा पुल होते हुए खेरेश्वर धाम का रूट निर्धारित किया है।

नगर निगम ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आवागमन के परंपरागत निर्धारित रूट/मार्ग पर सभी प्रकार की मीट की दुकानों को बंद करने, कावड़ यात्रा के मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने अतिक्रमण मुक्त कावड़ यात्रा, आवारा पशुओं का विचरण रोकने और कावड़ यात्रा को जीरो वेस्ट कावड़ यात्रा बनाने के लिए नगर आयुक्त ने अपने सभी अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है।
नगर आयुक्त ने बताया महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों रूट को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा अपनी समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए 4 सेक्टर में बांटा गया है जिसके लिए प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर प्रभारी 35 अधिकारी/कर्मचारी की देखरेख में साफ सफाई पेयजल पथ प्रकाश पैच वर्क पानी का छिड़काव के लिए 35 क्विक एक्शन टीमें बनाई गई है।
*=नगर आयुक्त ने बताया महाशिवरात्रि पर नगरीय क्षेत्र में आने वाले कावड़ियों के आगमन के सम्भावित रूट/मार्ग को नगर निगम की व्यवस्थाओं के मद्देनजर 4 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर/ नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है।
- सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 1-तपस्या यादव
- सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 2-बेचन सिंह
- सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 3-विशाल सिंह
- सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 4-वीर सिंह
उन्होंने बताया कि:
- सेक्टर-01 क्वार्सी चौराहा से पूरा रामघाट रोड मीनक्षी पुल के ऊपर से गांधी पार्क बस स्टैण्ड तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी तपस्या यादव सहायक नगर आयुक्त को बनाया गया है।
- सेक्टर 2 गांधी पार्क बस बस स्टैंड से मालगोदाम जीटी रोड होते हुए सारसौल से नादा पुल होते हुए खेरेश्वर तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी बेचन सिंह कर अधीक्षक को बनाया गया है
- सेक्टर 3 मैलरोज बाईपास होते हुए जीटी रोड से नादा पुल खेरेश्वर धाम तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी विशाल सिंह कर अधीक्षक को बनाया गया है।
- सेक्टर 4 इगलास रोड से मथुरा बाईपास स्लॉटर हाउस से नादा पुल होते हुए खेरेश्वर मंदिर तक क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त को बनाया गया है।
नगर आयुक्त ने कहा जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के क्रम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के निर्धारित आवागमन रूट/मार्ग पर मीट विक्रेताओं की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी साथ ही आवारा पशुओं का विचरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई आवारा पशु सड़क पर घूमते हुए पाया जाता है तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त ने बताया महाशिवरात्रि के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में गुजरने वाली कावड़ यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक नगर निगम इंतजामों के साथ करने के लिए प्रयासरत है कावड़ यात्रा की निगरानी के लिए कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में स्थापित नगर निगम इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से निगरानी की जाएगी साथ ही साथ इस कावड़ यात्रा को पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट बनाने का प्रयास भी नगर निगम द्वारा किया जाएगा