मणिकर्णिका तीर्थ पर यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के लिए किया जागरूक

शिव कचहरी की सफाई कर दिया तीर्थ स्थलों की स्वच्छता का संदेश

सोमवार को नमामि गंगे ने मणिकर्णिका तीर्थ पर यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया । जागरूकता के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने नाविकों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन जैसे लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, तीर्थ स्थल की स्वच्छता और आध्यात्मिक मर्यादा बनाए रखने का आवाह्न किया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो ।

मणिकर्णिका तीर्थ पर यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के लिए किया जागरूक

इस दौरान मणिकर्णिका तीर्थ के गंगा तट और शिव कचहरी की सफाई की गई । यात्रियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि तीर्थ यात्रियों से निवेदन है कि स्वच्छता के सहयोगी बने । लाइफ जैकेट पहनें और नावों की क्षमता से अधिक सवारी न करें । तीर्थ स्थल की आध्यात्मिक मर्यादा को बनाएं रखें । आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, अजय मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, शंभू माझी सहित तीर्थ यात्री शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »