NEW English Version

ज़ोमैटो की डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया हुई काफी आसान

हॉटलाइन शुरू होने के बाद से कंपनी को हर सप्ताह इच्छुक लोगों से लगभग 40,000 कॉल मिल रहे हैं

भारत की फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी कंपनी, ज़ोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक खास एआई-आधारित हॉटलाइन (89200 89200) शुरू की है। अब डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए बस एक फोन कॉल करना होगा। पहले जहाँ यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती थी, अब वही काम व्हाट्सऐप के ज़रिए सिर्फ 15-20 मिनट में पूरा किया जा सकता है।

ज़ोमैटो की डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया हुई काफी आसान

यहाँ वीडियो देखें

इस नंबर पर कॉल करने के बाद एक एआई-आधारित व्हाट्सऐप प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसमें डिलीवरी पार्टनर की ऑनबोर्डिंग और बैकग्राउंड जाँच कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। पूरी प्रक्रिया के लिए केवल एक पहचान पत्र की जरूरत होती है और इसके बाद तुरंत कमाई शुरू की जा सकती है। यह पूरा काम 20 मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाता है। हॉटलाइन शुरू होने के बाद से कंपनी को हर हफ्ते 40,000 से ज़्यादा कॉल मिल रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि लोगों में इस तरीके से कमाने की काफी रुचि है।

यह पहल ज़ोमैटो के उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत भारत के 800 से ज़्यादा शहरों में लोगों को आसानी से कमाई के मौके दिए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत डिलीवरी पार्टनर्स को हर हफ्ते भुगतान, अपने समय के अनुसार काम करने की सुविधा और बीमा कवरेज जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »