NEW English Version

चंदू चैंपियन के समक्ष बौद्धिक दिव्यांग करेंगे खेल कौशलों का प्रदर्शन

वाराणसी : काशी में 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को एम्फीथिएटर ग्राउंड, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में वाराणसी जनपद के दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले समस्त संस्थानों एवं व्यक्तियों के सहयोग से बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि  पदम् श्री मुरलीकांत राजाराम पीटकर चंदू चैंपियन जी होंगे। जिन्हें अर्जुन पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जिन्होंने देश की ओर से सबसे पहले पैरा तैराकी में पदक जीता  तथा इन पर चंदू चैंपियन फिल्म बनी है। इस बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव में बौद्धिक दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न खेलों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा इस खेलकूद महोत्सव के आयोजन में पद्मश्री प्रो मंगल कपूर, डॉ उत्तम ओझा, डॉ संजय चौरसिया, डॉ तुलसी, डॉ आर ए जोसेफ, डॉ अजय तिवारी, वाराणसी के दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी आर पी सिंह, पवन कुमार, श्याम जी मदन मोहन, राजेंद्र राय, निधि, सहित अनेक अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

\आयोजन में वाराणसी जनपद के दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली संस्थाएं देवा इंटरनेशनल, अनमोल सेवा समिति, प्रेम ज्योति, नई सुबह, किरण सोसायटी, दिव्यांग समाकलन संस्थान, परिवर्तन इंस्टीट्यूट फॉर डिफरेंटली एबल्ड सहित अन्य सभी प्रमुख संस्था सहयोग कर रही हैं। खेलकूद महोत्सव में 10 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें लगभग 250 खिलाड़ी 30 पदकों के लिए जो जोर लगाऐंगे। खेलों में  शाँट, 50 मीटर व 100 मीटर दौड़, तेज चाल, बाउची, ऊँची कूद, स्पून रेस, बाधा दौड़ प्रमुख है। प्रतियोगिता के प्रारंभ में बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी
मीडिया प्रभारी

Translate »