NEW English Version

सीबीएससी दसवीं में 95% उपस्थिति के साथ वाराणसी के 46 केंद्रों पर गणित की परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न

वाराणसी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिले की सिटी कोऑर्डिनेटर एवं संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह के  मार्गदर्शन में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की गई।

कक्षा 10वीं के गणित विषय (मैथ) की परीक्षा आज आयोजित हुई, जिसमें दो प्रकार के प्रश्नपत्र—बेसिक मैथ और स्टैंडर्ड मैथ—शामिल थे। विषय विशेषज्ञों तथा विद्यार्थियों की राय के अनुसार बेसिक मैथ का प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के अनुकूल रहा, जबकि स्टैंडर्ड मैथ का प्रश्नपत्र स्तरीय और औसत से कुछ ऊपर बताया गया।

जिले में इस परीक्षा के लिए कुल लगभग 22,932 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 95 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। पूरे जिले में परीक्षा 46 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसके साथ ही कक्षा 12वीं के अतिरिक्त विषयों की परीक्षा भी जिले के चार केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई गई।

सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। केंद्र व्यवस्थापकों एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »